10 हरियाणा बटालियन ने किया वीर नारियों को सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : विजय दिवस पर 10 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए. एस काहलों ने वीर नारियों की सम्मानित किया। कौलापुर की रहने वाली पार्वती देवी कारगिल में शहीद हुए सैनिक संजीव कुमार की माता है और तलहेड़ी की सिमरनजीत कौर कारगिल में शहीद हुए सैनिक जसविंदर सिंह की धर्मपत्नी है। मिनी सेक्रेट्रिएट कुरुक्षेत्र में हुए कार्यक्रम में वीर नारियों को सम्मानित करते हुए कर्नल काहलों ने कहा कि कारगिल युद्ध बहुत ही विपरीत परिस्थितियों में लड़ा गया था, परंतु फिर भी भारत के रणबाँकुरों ने देश के दुश्मनों को वहाँ से मार भगाया था। उन्होंने कहा कि जितना सहयोग सैनिकों का युद्ध लड़ने में होता है उतना ही संघर्ष उनके परिवारों को भी करना पड़ता है। इसलिए परिवारों को याद रखना भी आवश्यक है। उन्होंने इस अवसर पर वीर नारियों के योगदान की सराहना की। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एन सी सी के कैडेट भी उपस्थित रहे। उन्होंने शहीदों को सलामी दी। इस अवसर पर 10 हरियाणा बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ़्टिनेंट कर्नल नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे। उन्होंने एन सी सी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि हमे इन वीर नारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के एन सी सी अधिकारी लेफ़्टिनेंट वीरेंद्र पाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी एन सी सी कैडेट्स को देश के लिए बलिदान हो जाने वाले सैनिकों से प्रेरणा लेने की बात कही।
वीर नारियों की सम्मानित करते हुए अधिकारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement