जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कांवड़ियों का चरण धोकर किया स्वागत।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कावड़ सेवा भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही मिलती है।

कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई : सावन महीने के चलते कुरुक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे कावड़ शिविरों व हरिद्वार से कावड़ ला रहे शिव भक्तों का स्वागत करने एवं सम्मानित करने का जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने अभियान चलाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि ब्रज मंडल महादेव भोलेनाथ की यात्रा में शामिल होने के बाद महंत राजेंद्र पुरी हरिद्वार से आ रहे कावड़ियों के चरण धोकर उनका स्वागत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कावड़ सेवा भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही मिलती है। इस मौके पर भगवान भोलेनाथ स्वयं अंग संग होते हैं। कावड़ यात्रा में भी हर वर्ग, समाज एवं समुदाय के लोग शामिल होते हैं। महंत राजेंद्र पुरी कावड़ियों का रुद्राक्ष माला के साथ स्वागत कर रहे हैं और मिठाई भी दे रहे हैं। शुक्रवार को भी महंत राजेंद्र पुरी कई सेवकों के साथ विभिन्न कावड़ शिविरों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद होने के कारण यह अवसर सौभाग्य से ही मिलता है। धर्मनगरी में तो कावड़ सेवा का महत्व कई गुणा बढ़ जाता है। इस अवसर पर अमन कुमार, माइकल सुआना, विशाल कुमार, मुनीश संडीर, विनीत, वीरेंद्र सिंह, कृष, नवजोत, रविंद्र सिंह, गुरतिंदर सिंह,अनिल, धर्मपाल चौधरी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
कावड़ियों के साथ महंत राजेंद्र पुरी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस व शौर्य को कारगिल विजय दिवस पर याद किया गया।

Fri Jul 26 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नन्हे बच्चों को कारगिल विजय दिवस एवं भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस व शौर्य की गाथा से अवगत करवाया गया। कुरुक्षेत्र, 26 जुलाई : स्वतंत्र भारत के लिए राष्ट्रीय गौरव का दिन है कि हम ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ मनाई है। यह दिन […]

You May Like

advertisement