वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में सावन महीने का निरंतर अनुष्ठान एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप चल रहा है।
कुरुक्षेत्र, 27 जुलाई : देश भर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा एवं सानिध्य में सावन महीने के चलते आजकल निरंतर अनुष्ठान एवं महामृत्युंजय मंत्र जाप चल रहा है। विद्यापीठ में रुद्राभिषेक व पूजन के लिए श्रद्धालु तथा यजमान परिवारों के सदस्य पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी शिक्षा विभाग हरियाणा के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जिले सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शिव पूजन व अभिषेक किया। यह पूजन प. पंकज पुजारी ने ब्रह्मचारियों के साथ सम्पन्न करवाया।
जयराम विद्यापीठ में पूजन व अभिषेक करते हुए।