कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने आवारा पशुओं की समस्या के समाधान मामला उठाया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

आज कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र सौपेंगी।

कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : नगर में आवारा पशुओं की भरमार से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों को आये दिन भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब ऐसे में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला इकाई ने कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है। कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पदाधिकारी एवं सदस्य आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए 29 जुलाई को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र सौंपेंगे। माकपा के जिला सचिव राजविंदर सिंह चंदी ने कहा कि वह लंबे समय से सरकार से मांग करते आ रहे हैं कि आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने कुरुक्षेत्र निवासियों के सामने अनेकों तरह की समस्याएं पैदा कर दी हैं। जिसका एक जीता जागता उदाहरण कल पटेल नगर में घटित हुआ है। आवारा पशुओं ने एक 65 वर्षीय महिला को मार दिया। ऐसी घटनाएं क्षेत्र में पहले भी होती रही हैं। यह प्रशासन व सरकार के लिए शर्म की बात है जो अब तक आवारा पशुओं का कोई प्रबंध नहीं कर पाई है।प्रशासन की लोगों के प्रति उदासीनता की पोल लगातार खुल रही है। हर दिन आवारा पशु कोई ना कोई घटना करते रहते हैं। कभी किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाते हैं या फिर किसी वाहन को क्षतिग्रस्त करते हैं। यही नहीं बल्कि गंदगी फैलाने का भी काम करते हैं। सरकार जो गाय और गोवंश के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है। गाय और गोवंश को संभालने और उसके पालन पोषण की व्यवस्था नहीं करती है। उन्होंने कहा कि लोग नगर के के विभिन्न सेक्टरों, कालोनियों और सड़कों पर प्रतिदिन आवारा पशुओं के द्वारा की जा रही घटनाओं को देखते हैं। आवारा पशुओं द्वारा की जा रही घटनाओं से शहरवासी चिंतित है, उनको अपने बच्चे स्कूल, ट्यूशन आदि पर खुद छोड़ने जान पड़ता है। आवारा पशुओं द्वारा की जा रही घटनाओं व समस्याओं से संबंधित सरकार की उदासीनता को लेकर पूरे कुरुक्षेत्र शहर में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। माकपा जिला इकाई भाजपा सरकार से मांग करती हैं कि पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा राशि दी जाए और शहर में कोई भी आवारा पशु ना दिखे इसकी व्यवस्था तुरंत प्रभाव से की जाए। इन मांगों को लेकर माकपा की तरफ से उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और एक ज्ञापन राज्यपाल महोदय के नाम उपायुक्त के माध्यम से दिया जाएगा। सरकार आवारा पशुओं पर फौरन रोक लगाए अन्यथा माकपा लोगों को लामबंद करने के लिए अभियान चलाएगी और आन्दोलन करने पर मजबूर होगी।
कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला इकाई सचिव राजविंदर सिंह चन्दी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा सावन में भगवान शिव की भक्ति के साथ गणेश देवता का माता-पिता प्रेम तथा सम्मान का भी संदेश।

Sun Jul 28 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सावन महीने में माता-पिता दिवस का विशेष महत्व बताया। कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने रविवार को सावन पूजन एवं अभिषेक के उपरांत बताया कि सावन में आए माता-पिता दिवस का विशेष […]

You May Like

Breaking News

advertisement