जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा सावन में भगवान शिव की भक्ति के साथ गणेश देवता का माता-पिता प्रेम तथा सम्मान का भी संदेश।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सावन महीने में माता-पिता दिवस का विशेष महत्व बताया।

कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने रविवार को सावन पूजन एवं अभिषेक के उपरांत बताया कि सावन में आए माता-पिता दिवस का विशेष महत्व है। यह दिन भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा सनातन परम्परा के अनुसार भी सावन महीने में भगवान शिव की भक्ति के साथ गणेश देवता का माता-पिता प्रेम तथा सम्मान का भी संदेश है। महंत राजेंद्र पुरी ने माता-पिता दिवस पर भारतीय संस्कृति के अनुसार बताया कि इस दिन का उद्देश्य माता-पिता के प्रति सम्मान और प्रेम को बढ़ावा देना है, यह दिन हमें यह भी याद दिलाता है कि माता-पिता न केवल हमारे जीवन के सबसे करीबी होते हैं, बल्कि वे हमारे जीवन की नींव भी हैं। माता पिता का प्यार और त्याग हमें कभी भी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने बताया कि जुलाई के चौथे रविवार को राष्ट्रीय माता-पिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। माता-पिता के साथ समय बिताना न केवल उनके प्रति सम्मान और प्यार दर्शाता है, बल्कि यह आपके रिश्ते को भी मजबूत करता है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार के साथ बिताए गए पल महत्वपूर्ण होते हैं, यह दिन एक बेहतरीन अवसर है। इस अवसर पर अमन कुमार, माइकल सुआना, विशाल कुमार, मुनीश संडीर, विनीत, वीरेंद्र सिंह, कृष, नवजोत, रविंद्र सिंह, गुरतिंदर सिंह,अनिल, धर्मपाल चौधरी व मनप्रीत सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी सत्संग करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीशिव महापुराण कथा में भगवान शिव-पार्वती की सजाई झांकी।

Sun Jul 28 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई : शास्त्री नगर के हरिेओम मंदिर में चल रही 13 दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा के सांतवे दिन रविवार को कथा व्यास पंडित अरुण मिश्रा ने भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह प्रसंग सुनाया गया। इससे पूर्व भगवान शिव -माता पार्वती और शिव […]

You May Like

Breaking News

advertisement