अमरा भगवती धाम पर विद्वान पंडितों ने किया रुद्राभिषेकमहादेव के उद्घोष और मंत्रोच्चार से गूंज उठा परिसर

(विनोद यादव)

नौगढ़। हर हर महादेव के उद्घोष के बीच रविवार को काशी के विद्वान पंडितों के द्वारा नौगढ़ क्षेत्र के सिद्धपीठ मंदिर मां अमरा भवानी के धाम पर रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान मंदिर परिसर हर- हर महादेव शंभू , काशी विश्वनाथ गंगे के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

जनकल्याण के लिए आयोजित मां अमरा भगवती मंदिर में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ। इस दौरान बाबा के शिवलिंग का अभिषेक दूध, दही, शहद, शक्कर आदि से किया गया। मुख्य यजमान संजय अग्रहरि के अलावा विनोद यादव तथा अनिल यदुवंशी ने बाबा का गुलाब के पुष्प और अबीर गुलाल से श्रंगार किया।

समाज सेवी ग्राम प्रधान राम नरेश उर्फ बच्चा यादव ने VV न्यूज़ को बताया कि विद्वान पंडितों में आचार्य पंडित अरुण शास्त्री, अंशू मिश्रा, रमाकांत शुक्ल, डॉ मृत्युंजय पांडे, गोपाल शुक्ल के द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर प्रांगण मंत्रोचार से गूंजता रहा, अपराह्न में आरती एवं भजन के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके सुरेंद्र नाथ दूबे कमला कांत यादव उर्फ बाढू़ सिंह, राम जियावन सिंह (एडवोकेट), अचल सिंह यादव, परमानंद यादव, हरिहर, लल्लन यादव समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नौगढ़ में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन,धरना 28 वां दिन भी रहा जारी

Sun Jul 28 , 2024
सीनियारिटी लिस्ट बनाने को लेकर जैमोहनी रेंज में धरने पर बैठे हैं कर्मचारी (विनोद यादव) नौगढ़। न्यूनतम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ अपनी मांगों व समस्याओं के निराकरण हेतु जैमोंहनी रेंज कार्यालय‌ के परिसर में 30 जून से लगातार धरने पर है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने रविवार को अठाइसवें […]

You May Like

Breaking News

advertisement