फिरोजपुर में कोई भी भूखे पेट ना सोए इस संकल्प को लेकर फिरोजपुर फाउंडेशन ने पूर्ण किए 5 वर्ष।

फिरोजपुर 29 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर में कोई भी व्यक्ति भूखे पेट ना सोए इस संकल्प को लेकर फिरोजपुर फाउंडेशन ने 5 वर्ष पूर्ण किए हैं। श्री शैलेंद्र (बबला) फाउंडेशन के संस्थापक ने बताया कि हमारी संस्था की निष्काम सेवा को देखते हुए फिरोजपुर के इलावा देश विदेश से भी लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। इन 5 वर्षों में 5 जगह लंगर फाउंडेशन की ओर से चलाया जा रहा है। लगभग 1500 के करीब जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन कराया जा रहा है। फाउंडेशन के अहम सदस्य मुकेश (जिमी) कक्कड़ एवं सुनील अरोड़ा (सोनू) ने बताया कि पहले यह लंगर सिविल अस्पताल ट्रामा वार्ड के बाहर लगाया जाता था लेकिन जरूरतमंद व्यक्तियों को देखते हुए यह लंगर अब रोजाना दिल्ली गेट चौक, माखू गेट चौक और फिरोजपुर छावनी के बाजार नंबर दो में भी लगाया जाता है। दाना मंडी में सीजन के दौरान भी लंगर वितरण किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि हमारे वालंटियर दोपहर व शाम को भोजन के पैकेट बनाकर बुजुर्ग लोगों के घरों तक भी पहुंचते हैं। इसके अलावा फिरोजपुर शहर व छावनी के शमशान भूमि में फाउंडेशन द्वारा निष्काम जल सेवा भी शुरू की गई है। पवन बंसल ने बताया कि फाउंडेशन की स्थापना दिवस के उपलक्ष में फिरोजपुर फाउंडेशन द्वारा श्री खाटू श्याम जी का संकीर्तन करवाया जा रहा है। जिसमें कई राज्यों से भजन गायक श्री खाटू श्याम जी का गुणगान करेंगे। फिरोजपुर फाउंडेशन संस्था के सदस्य विशाल सेठी ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से एक एयर कंडीशन शववाहन भी तैयार करवाया गया है। यह समाज कल्याण के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement