वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
महंत राजेंद्र पुरी सनातन संस्कृति के उत्थान को लेकर निरंतर संतों से मिलकर करते हैं चर्चा।
कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने आजकल जहां शिव भक्तों एवं कावड़ियों के स्वागत व सम्मान की मुहीम चलाई हुई है वहीं वे अपने सनातन धर्म प्रचार अभियान को भी चलाए हुए हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि सावन में उनके सनातन प्रचार अभियान को भी मजबूती मिल रही है। लोग इसके महत्व को समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे समय समय पर संत महापुरुषों से मिलकर मार्गदर्शन भी लेते रहते हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का अद्वितीय योगदान है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति है। ज्ञान का अपार भंडार होने के कारण सनातन संस्कृति को विश्व ने स्वीकारा है। संतों के सानिध्य में उन्हें भी सनातन प्रचार अभियान के लिए शक्ति मिली है। महंत राजेंद्र पुरी अपने अभियान के चलते महंत रूद्र पुरी, महंत बंशी पुरी, महंत भीम गिरी, महंत शेर नाथ, सत्य चेतन पुरी, शिव पुरी, विजय गिरी, महेश पुरी, मुकेश पुरी, लोकेश पुरी, पूनम पुरी, राम सेवक, देव पुरी, देव दत्त गिरी, लाल गिरी, चमन गिरी व विकास नाथ इत्यादि संतों से मिले।
महंत राजेंद्र पुरी संत महापुरुषों के साथ।