वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
जलाभिषेक के लिए बड़ी श्रद्धा से शिव भक्त पहुंचे।
कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन के दूसरे सोमवार को भी भगवान शिव परिवार के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी श्रद्धा से शिव भक्त पहुंचे। सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्ति के गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं का नजारा देखने वाला था। सुबह से ही लोग शिव भक्ति में रंगे नजर आए। मंदिर में सावन महीने का निरंतर पार्थिव शिवलिंग अभिषेक भी चल रहा है। सोमवार को भी यजमान परिवार ने पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन में पूजन से भोलेनाथ सर्वकल्याण का वरदान देते हैं। उन्होंने बताया कि सावन महीना भगवान शिव की प्रसन्नता का प्रतीक है। शिव आराधना करने से निर्धन को धन, निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है। इस मौके पर यजमान भीम राणा, बिंदु, तनुजा, अभिमन्यु, दलबीर संधू, पाला राम, जोगिंदर व भाना सिंह इत्यादि ने पूरे विधि विधान के साथ पूजन करवाया। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, सुरेंद्र सिंह, दर्शन, जीत कुमार, बिल्लू पुजारी इत्यादि भी मौजूद रहे।
श्री मारकंडेश्वर मंदिर में पूजन करवाते हुए महंत जगन्नाथ पुरी एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन करते हुए श्रद्धालु।