जलाशयों में पानी का भराव बढ़ा

दुर्ग, 30 जुलाई 2024/ दुर्ग जिले में पिछले सप्ताह भर से लगातार अच्छी वर्षा हो रही है। जिले के सभी जलाशयों में पानी भराव बढ़ रहा है। 110 वर्ष पुरानी मध्यम परियोजना खपरी जलाशय शत्-प्रतिशत् भर गया है। मोंगरा बैराज के जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा कम होने के कारण शिवनाथ नदी में महमरा एनीकट के ऊपर वर्तमान में 5.50 फीट जल प्रवाह है। शाम से शिवनाथ नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। अभी मोंगरा बैराज में 4 हजार क्यूसेक पानी आ रहा है।
तांदुला जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. पाण्डेय के अनुसार वर्तमान स्थिति में तांदुला जलाशय में 68 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 70 प्रतिशत, खपरी जलाशय में 100 प्रतिशत एवं गोंदली जलाशय में 36 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। ऐसी वर्षा की स्थिति बनी रही तो जलाशय के भराव में और बढ़ोत्तरी होगी।  

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले को नशामुक्त बनाने जिला प्रशासन की पहल

Tue Jul 30 , 2024
दुर्ग, 30 जुलाई 2024/ भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण विकसित करने तथा राष्ट्र को नशामुक्त बनाने के लिए नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) का संचालन जिले में किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शहरी एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement