नौगढ़ में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

धरना उन्नीसवें दिन भी रहा जारी

सीनियारिटी लिस्ट बनाने को लेकर जैमोहनी रेंज में धरने पर बैठे हैं कर्मचारी

(विनोद यादव)

नौगढ़। न्यूनतम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ अपनी मांगों व समस्याओं के निराकरण हेतु जैमोंहनी रेंज कार्यालय‌ के परिसर में 30 जून से लगातार धरने पर है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने सोमवार को उन्तीसवें दिन भी धरना जारी रखा। विभागीय अधिकारियों की मनमानी के विरोध में नारेबाजी भी की। धरने में विशेष रूप से मुख्य अतिथि संगठन के जिला संरक्षक रमाशंकर यादव उपस्थित थे।

जिला सलाहकार राम रतन चौहान ने कहा कि अधिकारियों का रवैया कर्मचारियों की मांगों को सुलझाने का नहीं है। इससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान किया जाए अन्यथा हमें मजबूरन संघर्ष को तेज करना होगा। संगठन के जिलाध्यक्ष भोरिक यादव ने कहा कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के साथ सुंयोजित तरीके से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वन विभाग में तैनात दैनिक कर्मचारियों का ना तो वरिष्ठता सूची बनाई जा रही है, ना ही उनका विनियमितीकरण किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी ने इसके लिए कई बार तत्कालीन डीएफओ और वर्तमान डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव से भी वार्ता किया है। अधिकारियों के द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है।

धरना प्रदर्शन कर रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों में प्रमुख रूप से रामखेलावन, असलम, सुदामा यादव, बबुंदर, हसन, रामकेश, पारसनाथ, राम अधार, विनोद कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement