वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
आजादी के आंदोलन में उधम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान।
कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा श्रीमती केसरी देवी लोहिया पब्लिक स्कूल में वीर उधम सिंह की शहादत को याद किया गया। स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल और अध्यापिकाओं ने वीर उधम सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। सातवीं कक्षा के छात्रा हनी ने बच्चों को उनके जीवन और देशभक्ति कार्यों से अवगत कराया। संगीत अध्यापक घनश्याम और छात्राओं ने देश मेरे तेरी शान के सजदे समूह गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों को बताया कि आजादी के आंदोलन में उधम सिंह का महत्वपूर्ण योगदान था। वह सच्चे देशभक्त थे उनके विचारों से प्रेरणा लेकर भारत को मजबूत और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन नौवीं कक्षा की छात्रा तमन्ना ने किया।
वीर उधम सिंह को याद करते हुए विद्यार्थी।