महंत बलदेव गिरी जी महाराज को उनके जन्मदिन पर ब्राह्मण सभा द्वारा चोला, सिरोपा व सम्मान चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।
फिरोजपुर 30 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
फिरोजपुर में बीते दिन पहले शहर के एस डी स्कूल में हुई श्री राम कथा के दौरान ब्राह्मणों का रूप धारण करने वाले कलाकार छोटे छोटे बच्चों को श्री ब्राह्मण सभा ने विशेष तौर पर सममानित किया है। सभा के हरी राम खिंदड़ी महासचिव ब्राह्मण सभा फिरोजपुर ने बताया कि सोहम ओबराय, हर्षित सचदेवा, देव अंकुश, कृष्णा यादव, भुविक खिंदड़ी इत्यादि बच्चों ने श्री राम कथा के दौरान विभिन्न गतीविधियों में ब्रह्मामनो की वेशभूषा में भाग लिया जिसकी लोगों ने भरपूर प्रशंसा की थी। इन बच्चों की हौंसला अफजाई के लिए बाबा बालक नाथ मंदिर में कार्यक्रम के दौरान मंदिर महंत बाबा बलदेव गिरी महाराज से इन्हें सम्मान चिन्ह दिया गया है। इस अवसर पर सभा के अशोक ग्रोवर, राजेश दत्ता प्रधान ब्राह्मण सभा, प्रेम राजन जोशी सीनियर उप प्रधान, सिकंदर जोशी, राजेश ओबेरॉय इत्यादि मौजूद थे।
इस मौके पर महंत बलदेव गिरी जी महाराज जी के जन्मदिन पर श्री ब्राह्मण सभा द्वारा सम्मान चिन्ह के साथ चोला व सिरोपा भेंट कर सभा के पदाधिकारी ने आशीर्वाद प्राप्त किया।