कुलपति डॉ. राज नेहरू ने की केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

स्टार्ट अप और उद्यमिता के प्रावधानों पर की चर्चा, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आने का निमंत्रण दिया।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और उन्हें स्टार्ट अप तथा उद्यमिता पर आधारित विभिन्न परियोजनाओं का ब्यौरा दिया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बजट में स्टार्ट अप पर किए गए प्रावधानों पर भी चर्चा की। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा स्टार्ट अप के क्षेत्र में की गई पहल और नीतियों से अवगत करवाते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को विश्वविद्यालय परिसर के अवलोकन का निमंत्रण भी दिया। आने वाले दिनों में वह श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के नवाचारों का अवलोकन करने आ सकते हैं। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा में कौशल शिक्षा का दोहरा मॉडल देश के सामने प्रस्तुत किया है। हालिया बजट से पूर्व भी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कौशल संबंधित प्रावधानों पर परामर्श के लिए कुलपति डॉ. राज नेहरू को विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ एक सार्थक मुलाकात हुई। उन्हें स्टार्ट अप को लेकर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए इको सिस्टम की जानकारी दी और केंद्रीय बजट में स्टार्ट अप को लेकर किए गए प्रावधानों पर भी चर्चा की। कुलपति डॉ. राज नेहरू में बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्टार्ट अप के विषयों में गहरी रुचि दिखाई है। साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थानों के माध्यम से स्टार्ट अप के मार्फत स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। कुलपति डॉ. राज नेहरू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एनडीए के तीसरे कार्यकाल में स्टार्ट अप एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रावधानों पर चर्चा की और इस दिशा में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से बातचीत करते कुलपति डॉ. राज नेहरू।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एमडब्ल्यूबी के कार्यक्रम में स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने सुमित खन्ना (पंजाब), विशाल सूद (हिमाचल), संजीव शर्मा (दिल्ली) को दिए अधिकार पत्र

Thu Aug 1 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। आपातकाल में पत्रकारों ने कराई थी लोकतंत्र की बहाली : ज्ञानचंद गुप्ता।नाम के अनुसार कार्य कर रही एमडब्ल्यूबी : कंवरपाल।एमडब्ल्यूबी कर रही सराहनीय कार्य : बिशंभर बाल्मीकि।सरकार जल्द देगी पत्रकारों को खुशखबरी : प्रवीण अत्रे। चंडीगढ़ : मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की उत्तर भारत की इकाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement