फतेहगंज पश्चिमी में कांग्रेसियों ने अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान एवं बरेली जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के निर्देश पर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला फूका गया। जानकारी के अनुसार आज संसद में विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी की जाति केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा पूछे जाने और उनके विरुद्ध अप शब्द बोलने के विरोध में फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका, और जबरदस्त विरोध प्रकट किया। इस अवसर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ मुदित प्रताप सिंह ने कहा कि कल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी के विरुद्ध अप शब्द बोलने और उनकी जाति पर टिप्पणी करने पर पूरे देश में उबाल आ गया है और लोगों में आक्रोश व्याप्त है। और कहा कि इस तरह की टिप्पणी संसद के भीतर केंद्रीय मंत्री द्वारा किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि जिम्मेदार मंत्री द्वारा इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं देश की जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती। इस तरह की टिप्पणी करने से जनता में उबाल और आक्रोश है। जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। कार्यक्रम में मीरगंज चेयरमैन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी ने कहा यह देश का दुर्भाग्य है कि जिम्मेदार संवैधानिक पदों पर बैठे लोग संसद में इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं, जिससे देश का माहौल खराब हो रहा है। जिला महासचिव मुराद बेग एडवोकेट ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करना संसद में अशिष्टता करना केंद्रीय मंत्री को शोभा नहीं देता है, जनता इसका एक दिन हिसाब जरूर लेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नीरज राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एम इश्तियाक खान, अंकित सिंह, डॉ बी आर विश्वास, साबिर खान, विक्रांत सिंह रावत, पंडित कुंज बिहारी लाल, एडवोकेट राकेश गंगवार, सभासद शराफत हुसैन, जाकिर हुसैन, एडवोकेट इफ्तिखार अंसारी, नवैद कादरी, वसीम जावेद अंसारी, इस्लाम हुसैन नेता जी आदि लोग उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी नितिन बालियान नियुक्ति थाना किला, बरेली को अवकाश पर रवाना होकर अनाधिकृत रुप से गैरहाजिर होने पर किया निलंबित

Thu Aug 1 , 2024
बरेली : आरक्षी नितिन बालियान नियुक्ति थाना किला बरेली, दिनांक 13.03.2024 से 10 दिवस उपार्जित अवकाश पर रवाना होकर बाद समाप्त अवकाश दिनांक 22.03.2024 को अपने कर्तव्य पर उपस्थित न होकर अनाधिकृत रुप से लगातार गैरहाजिर चलने आदि आरोपों के सम्बन्ध में उपरोक्त कृत्य के परिणामस्वरूप अपने पदीय दायित्वों के […]

You May Like

Breaking News

advertisement