प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों तथा संचालकों द्वारा नगर खेड़ा का किया गया पूजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877
सर्वकल्याण के लिए चल रहे सवा लाख महामृत्युंजय जाप यज्ञ के समापन से पूर्व हुआ नगर खेड़ा पूजन।
सोमवार 5 अप्रैल को होगा सवा लाख महामृत्युंजय जाप यज्ञ का विधिवत समापन।
कुरुक्षेत्र, 4 अप्रैल : – नगर के विख्यात प्रेरणा वृद्धाश्रम में अपनों से ठुकराए बुजुर्गों के साथ आश्रम के संचालकों एवं प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा पिछले 5 दिनों से सर्वजन एवं विश्व कल्याण के लिए सवा लाख महामृत्युंजय जाप यज्ञ किया जा रहा है। इस यज्ञ में बुजुर्गों द्वारा सर्वकल्याण के साथ पूरे विश्व को कोरोना से मुक्ति की कामना भी की जा रही है। रविवार को आश्रम के संचालकों एवं बुजुर्गों ने यज्ञ के समापन से पूर्व नगर खेड़े पर जा कर विधिवत पूजन किया। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जयभगवान सिंगला ने बताया कि सभी पूजन में महामृत्युंजय मंत्र जाप सब से अधिक प्रभावशाली है। उन्होंने बताया कि रविवार को पुराणों में नगर खेड़े के पूजन का विशेष महत्व है क्योंकि स्थानीय देवता अथवा अभिभावक के रूप में खेड़ा महाराज को देखा जाता है। आज नगर खेड़े का सभी ने मिल कर आशीर्वाद लिया है। सिंगला ने बताया कि सोमवार को महामृत्युंजय मंत्र जाप एवं यज्ञ का समापन होगा। समाजसेवी हरिकेश पपोसा ने कहाकि आश्रम में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार ही सभी कार्य किए जाते हैं। अंजली सिंगला ने कहाकि हम सभी कामना होनी चाहिए कि हर घर में सुख शांति हो तथा कोरोना से मुक्ति मिले। आशा सिंगला ने कहाकि हर किसी का कोरोना महामारी से भय दूर हो और जीवन में शांति आए। 7 विद्वान ब्राह्मणों के साथ महामृत्युंजय मंत्र जाप यज्ञ करवा रहे प. कलीधर शास्त्री ने बताया कि नगर क्षेत्रपाल की पूजा इलाके में सुख शांति एवं समृद्धि के लिए की जाती है। रविवार को इसके पूजन का विशेष महत्व है। इस मौके पर आश्रम के बुजुर्गों के साथ रामलाल सिंगला, सुधा गुप्ता, अन्नपूर्णा शर्मा, विमल विनोद वशिष्ठ, सीता रानी, वीना रानी, शकुंतला रानी, देव ऋषि, प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, राज पंवार, डा. ममता सूद, डा. मधु मल्होत्रा एवं सुनील कश्यप इत्यादि भी मौजूद थे।
महामृत्युंजय जाप यज्ञ के समापन से पूर्व प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग तथा पदाधिकारी नगर खेड़ा का पूजन करते हुए।