केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे गुरुकुल का भ्रमण।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 02 अगस्त : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान कल गुरुकुल कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का भ्रमण करेंगे। गुरुकुल के राजकुमार गर्ग ने बताया कि केन्द्रीय शिक्षामंत्री के स्वागत हेतु गुरुकुल परिवार आतुर है। गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के पावन सान्निध्य में केन्द्रीय शिक्षामंत्री गुरुकुल के विभिन्न प्रकल्पों का दौरा करेंगे, साथ ही प्राकृतिक खेती पद्धति को भी करीब से जानेंगे।
राजकुमार गर्ग ने बताया कि राज्यपालश्री स्वयं, केन्द्रीय मंत्री व उनके साथ आए अन्य महानुभावों को गुरुकुल की अत्याधुनिक गोशाला, जीवामृत- घनजीवामृत निर्माण केन्द्र, एन.डी.ए. विंग, विद्यालय भवन, आर्ष महाविद्यालय व प्राकृतिक चिकित्सालय का भ्रमण कराएंगे। बता दें कि आचार्यश्री के मार्गदर्शन में गुरुकुल कुरुक्षेत्र की ख्याति देश-दुनिया में बढ़ रही है। स्वयं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी कई बार मंचों से गुरुकुल कुरुक्षेत्र की प्रशंसा कर चुके हैं, ऐसे में केन्द्रीय शिक्षामंत्री ने एक भेंट के दौरान आचार्य से गुरुकुल देखने की इच्छा जताई थी जिसे आचार्य ने सहर्ष स्वीकार किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ ਵੱਲੋਂ 130 ਫਲਦਾਰ ਬੂਟੇ ਲਗਾਏ ਗਏ:- ਤਰਲੋਚਨ ਚੋਪੜਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ

Sat Aug 3 , 2024
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 03 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਸ੍ਰੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਡੋਨਰ ਸੇਵਾ ਭਾਰਤੀ ਤਰਲੋਚਨ ਚੋਪੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਅੱਜ ਜੰਗਾਂ ਵਾਲਾ ਮੋੜ ਜਿੱਥੇ ਅਚਾਰਿਆ ਜੋ ਕਿ ਏਕਲ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਵੱਖ ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਬਾਰਡਰ ਬੈਲਟ ਤੇ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਪੜਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਫਰੀ ਬਗੈਰ ਕਿਸੇ ਕੀਮਤ […]

You May Like

advertisement