जयराम विद्यापीठ में सावन महीने में निरंतर चल रहे हैं महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हरियाली अमावस्या पर विद्यापीठ में हुआ महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान का समापन व भंडारा।

कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से विभिन्न राज्यों से आकर यजमान परिवार सावन महीने में निरंतर पूजन व महामृत्युंजय मंत्र जाप अनुष्ठान करवा रहे हैं। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि रविवार को श्री जयराम विद्यापीठ के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे सवा लाख सावन महामृत्युंजय जाप अनुष्ठान का समापन हुआ। अनुष्ठान के यजमान सतीश गर्ग, इशांत गर्ग, आंचल गर्ग, शशि गर्ग, अश्विक गर्ग, रियहाना गर्ग, संदीप गुप्ता, गुंजन गुप्ता, अनुज गुप्ता, सुमति गुप्ता इत्यादि परिवार के सदस्यों ने अनुष्ठान के समापन पर हवन यज्ञ में पूर्णाहुति दी। साथ परिवार के लिए मंगल कामना की। अनुष्ठान करवा रहे प. पंकज पुजारी ने यजमान परिवार के सदस्यों से श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग पर अभिषेक करवाने के साथ पूजन भी किया। अनुष्ठान के समापन पर भंडारा दिया गया।
हवन में आहुति देते हुए एवं अभिषेक व पूजन करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता स्थली ज्योतिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन।

Mon Aug 5 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्यमंत्री नायब सिंह व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अमावस्या के पावन पर्व पर छठी पातशाही गुरुद्वारा में टेका माथा, एचएसजीपीसी के प्रवक्ता कवंलजीत अजराना ने मुख्यमंत्री व राज्यमंत्री को भेंट किया सरोपा। कुरुक्षेत्र 4 अगस्त : मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गीता स्थली ज्योतिसर में ऐतिहासिक एवं […]

You May Like

advertisement