महाभारत की द्रौपदी एवं चंद्रकांता के क्रूर सिंह एवं फिल्मी अभिनेत्री मुनमुन सेन 7वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विशेष आकर्षण का केन्द्र।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

छात्रों के लिए वरदान साबित होगा फिल्म महोत्सवः प्रो. सोमनाथ सचदेवा।
कुलपति ने जारी किया पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव का ब्रोशर।

कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7वें हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में महाभारत सीरियल में द्रौपदी का अभिनय करने वाली रूपा गांगुली, फिल्मी अभिनेत्री मुनमुन सेन, लगान फिल्म तथा चंद्रकांता सीरियल में अभिनय करने वाले अखिलेन्द्र मिश्रा तथा टीवी सीरियल की मशहूर अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा उद्घाटन अवसर पर विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहेंगे। यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने 7वें हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आज ब्रोशर जारी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय फिल्म महोत्सव छात्रों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म महोत्सव के माध्यम से जनसंचार विभाग के विद्यार्थी एवं फिल्मों में रूचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को फिल्मों से जुड़ी हुई तकनीक के विषय में सूक्ष्म पहलुओं को जानने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि पांच दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में फिल्मी दुनिया से जुड़ी हुई अनेक महान हस्तियां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहुंचेगी और छात्रों से रूबरू होंगी।
इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, संस्कृति सोसाइटी फॉर आर्ट्स एंड कल्चरल डेवलपमेंट के धमेन्द्र डांगी व विकास, उप-निदेशक डॉ. जिम्मी शर्मा, धरोहर हरियाणा संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. गुरचरण सिंह मौजूद थे।
चंद्रकांता के क्रूर सिंह अखिलेंद्र मिश्रा।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने वाले फिल्मी अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन चरित्र अभिनेता हैं, जिन्हें 1990 के दशक के दूरदर्शन टेलीविजन धारावाहिक चंद्रकांता में क्रूर सिंह की भूमिका के लिए जाना जाता है। उनके अन्य उल्लेखनीय कार्यों में 1999 की समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म सरफरोश में मिर्ची सेठ का किरदार शामिल है। उन्होंने सरफरोश, लगान, लाल सलाम, गंगाजल, परवाना, ये दिल, हलचल, वीर जारा, किडनैपिंग, फिदा, दिल्ली 6 व रेडी सहित अनेक फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
60 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं मुनमुन सेन।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने वाली फिल्मी अभिनेत्री मुनमुन सेन 60 से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, जो हिंदी , बंगाली , मलयालम, कन्नड़ , तेलुगु , तमिल और मराठी फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 60 फिल्मों और 40 टेलीविज़न सीरीज़ में काम कर चुकी हैं। उन्हें 1987 में फिल्म सिरिवेनेला में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए आंध्र प्रदेश राज्य नंदी पुरस्कार मिला था। इसके साथ ही उन्हें कला केन्द्र स्क्रीन पुरस्कार व भारत निर्माण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
महाभारत की भूमि पर पहली बार पहुंचेगी द्रौपदी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मे भाग लेने के लिए द्रौपदी का अभिनय कर चुकी फिल्मी अभिनेत्री रूपा गांगुली महाभारत की भूमि कुरुक्षेत्र पहली बार पहंुचेगी। भारतीय अभिनेत्री, पार्श्व गायिका और राजनीतिज्ञ हैं।
शाहरुख खान की फिल्म फैन की अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा होंगी शामिल।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए शाहरुख खान की फिल्म फैन की अभिनेत्री शिखा मल्होत्रा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित फिल्म महोत्सव में भाग लेंगी। तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘रनिंग शादी’ में भी शिखा ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकार समाज के सच्चे प्रहरी : जयभगवान शर्मा डीडी।

Tue Aug 6 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र ने मनाया तीज महोत्सव।हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने बांधा समां।वरिष्ठ समाजसेवी जयभगवान शर्मा डीडी, सूरजभान कटारिया, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील गोयल व समाजसेवी शेखर गौत्तम पहुंचे प्रेस क्लब कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में। कुरुक्षेत्र, 6 […]

You May Like

Breaking News

advertisement