श्री आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी संस्था की ओर से धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज का 117वां जन्म उत्सव बड़े श्रद्धा भावना एवं धूमधाम से मनाया गया

फिरोजपुर 06 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेषसंवाददाता}=

धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज का 117 जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ श्री आदित्य वाहिनी आनंद वाहिनी संस्था द्वारा मनाया गया इस अवसर पर श्री गोपाल गौशाला में सदस्यों द्वारा गौ सेवा की गई चंद्रशेखर आजाद पार्क फिरोजपुर छावनी में तुलसी वितरण किया गया साथ ही पंजाब सरकार के निर्देशानुसार मानसून सीजन को देखते हुए शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में पौधा रोपण किया गया इस अवसर पर प्रोफेसर गजल प्रीत सिंह ने सभी से पौधारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर श्री विनोद शर्मा परभारी पश्चिमी पंजाब ने धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया उनके जीवन का उद्देश्य का गौ रक्षा ही था। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल ,विशाल गुप्ता, मदन मुनियाल, हितेषी भल्ला, डॉक्टर कुलभूषण, डॉ मनीहास ,अशोक कुमार ,गुरविंदर, बाली साहब, सत्येंद्र शर्मा ,ज्वाला प्रसाद सिंगल, आदि शामिल हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सनातन धर्म सदा हमें जोड़ना सिखाता है : आचार्य डा. सुरेश मिश्रा

Wed Aug 7 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : आदरणीय समर्थगुरु की कृपा से ओशोधारा मैत्री संघ हिमाचल के संयोजक आचार्य डा. सुरेश मिश्रा ने श्री ठाकुर द्वारा रन्तुक रतन दक्ष (चिट्टा मंदिर) तीर्थ पिपली, कुरुक्षेत्र के महंत राम अवतार से सनातन धर्म और ओशोधारा के ध्यान योग कार्यक्रम की चर्चा हुई।आचार्य डा. […]

You May Like

Breaking News

advertisement