धर्मनगरी के जिंदल सिटी में देर सायं तक तीज के हरियाणवी गीतों पर हुई खूब मस्ती

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जिंदल सिटी में चला पारम्परिक गीतों एवं झूले का सिलसिला।

कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के जिंदल ग्लोबल सिटी में देर सायं तक आधुनिक परिवेश की महिलाओं ने भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर व निर्देशिका डा. सुनीता चौधरी सिवाच के निर्देशन में पारम्परिक लोक गीतों के साथ तीज उत्सव उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने झूला झूलते हुए पारम्परिक लोक गीतों के साथ समां बांधा। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी प्रस्तुति दी वहीं देर रात तक हरियाणवी गीतों का धमाल मचाया। डा. सुनीता चौधरी सिवाच ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम के आयोजन में एक जरूरतमंद महिला को तीज के त्यौहार का सिंघारा ( कोथली) दे कर एक नई शुरुआत की गई। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों ने हरियाणवी पकवानों (गुलगुलों व घेवर) का आनंद उठाया। कार्यक्रम के समापन पर डा. सुनीता चौधरी सिवाच, एडवोकेट राजिंदर बांगड़ व डा. संगीता के द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस कार्यक्रम के आयोजन में एडवोकेट विजेंद्र बांगड़, डा. राजेश लाठर, सरोज दहिया, सुचिता गुप्ता व वीणा लाठर ने विशेष सहयोग दिया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिलाएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिवपुराण के अनुसार पार्थिव पूजन से सभी कष्टों व दुखों का निवारण होता है : महंत जगन्नाथ पुरी

Thu Aug 8 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। सावन महीने में पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक करने से मिलता है भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद। कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : सावन महीने के चलते मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में श्रद्धालुओं द्वारा नियमित मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग बनाकर […]

You May Like

advertisement