थाना- मेंहनगरः दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
अवगत कराना है कि वादिनी मुकदमा थाना मेंहनगर,जनपद आजमगढ़ ने थाना मेंहनगर पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी अरूण राजभर पुत्र शर्मा राजभर ग्राम नई, थाना मेंहनगर, जनपद आजमगढ़ द्वारा वादिनी/पीड़िता को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया गया तथा वीडियों बना लिया गया है। वीडियों वायरल करने की धमती देते हुए दुष्कर्म किया गया है, के सम्बन्ध में थाना मेंहनगर पर मु0अ0सं0 278/24 धारा 64/333/351(2) BNS थाना मेंहनगर आजमगढ़ पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण- दिनांक 10.08.2024 को निरीक्षक अपराध जयप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्तो से सम्बन्धित अभियुक्त अरुण राजभर पुत्र शर्मा राजभर निवासी ग्राम नई थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को समय 13.00 बजे पीजीआई चक्रपानपुर थाना जहानागंज से गिरफ्तार किया गया।