महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भोलेनाथ का गुणगान करते हुए सावन पूजन व अभिषेक किया

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सावन महीने में अभिषेक एवं पूजन का विशेष महत्व।

कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त : सावन मास के चलते श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में मारकंडा नदी के तट पर अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पूरी एवं अन्य संतों के सान्निध्य में निरंतर पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर पूजन एवं अभिषेक किया जा रहा है। श्रद्धालुओं द्वारा मिट्टी के शिवलिंग बना कर शिवलिंग पर दूध से अभिषेक किया जा रहा है। शनिवार को भी महंत जगन्नाथ पुरी द्वारा वैदिक विधि अनुसार महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं को सावन पूजन, रुद्राभिषेक व आरती कराई। इस मौके पर महाराष्ट्र के तातोबा अनुसे, भारती अनुसे, शुभांगी अनुसे व शुभम इत्यादि ने रुद्राभिषेक किया। सावन में आजकल भोलेनाथ की आराधना में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि मंदिर निरंतर सावन पूजन एवं अभिषेक चल रहा है। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन के शनिवार को सच्चे मन से अभिषेक करने से मानसिक तनाव और शारीरिक विघ्नों का अंत होता है। कार्यों में सफलता मिलती है। इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी संतोषानंद, बिल्लू पुजारी, विवेक गोस्वामी, बलजीत सिंह तथा अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
मंदिर में पूजन एवं अभिषेक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement