हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – विरेंद्र शर्मा।
कुरुक्षेत्र : भारतीय पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड व हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच रजिस्टर्ड के संयुक्त तत्वाधान में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुलसचिव कार्यालय कुरुक्षेत्र में भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष पवन आश्री,भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल, मंच के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास बतान ,जिला अध्यक्ष तरुण वधवा ,मंच की कार्यकारणी के सदस्य राहुल शर्मा , अरविंद शर्मा , वरिष्ठ सदस्या संगीत ,व वीरेंदर शर्मा आदि पत्रकारों ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवम महामहिम हरियाणा के राज्यपाल ,मुख्यमंत्री नायब सैनी , कुरुक्षेत्र के विधायक व हरियाणा के राज्यमंत्री सुभाष सुधा व कुरुक्षेत्र लोकसभा के सांसद नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के वर्तमान रजिस्ट्रार संजीव शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन के रचनात्मक कार्यो को मध्यनजर रखते हुए संजीव शर्मा को 2 वर्ष का ओर अतिरिक्त समय देने के लिये धन्यवाद कर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलसचिव संजीव शर्मा का बुके भेंट कर वेलकम किया। भारतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन आश्री व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल ने कुलसचिव संजीव शर्मा को भारतीय पत्रकार कल्याण मंच व हरियाणा पत्रकार कल्याण मंच की ओर से देशभर के मीडिया पर्सन्स की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, सरकार से उन का समाधान करवाने, असहाय लोगो को मदद करने,हर वर्ष शिमला आदि हिल स्टेशनों का निःशुल्क भर्मण करवाने व वहाँ पर हर वर्ष पत्रकारिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी करवाने, शहीदी दिवस मनाने, होली, दीपावली, प्रेस दिवस व नव वर्ष आदि समारोह आयोजित करने व समस्त सदस्यों का 10 दस लाख रुपये का इन्श्योरेंस , मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करवाने आदि कार्यक्रमो के आयोजन की जानकारी दी। कुलसचिव संजीव शर्मा ने भारतीय पत्रकार कल्याण की ओर से पत्रकारिता व समाज हित मे चलाई जा रही सकारात्मक गतिविधयों की विस्तृत जानकारी भी दी ।कुलसचिव संजीव शर्मा ने पत्रकारों की समस्याओं का प्रमुखता से निदान करवाने के लिये भरतीय पत्रकार कल्याण मंच के राष्ट्रीय प्रेजिडेंट पवन आश्री व राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसबीर सिंह दुग्गल के साथ साथ अन्य सभी सदस्यों सराहना की
व आशा जताई कि भारतीय पत्रकार कल्याण मंच व हरियाणा पत्रकार कल्याण इसी प्रकार पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करवाने व समाज व देश हित मे सकारात्मक कार्य करता रहेगा।