हरियाणा सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से कर्मचारी वर्ग में भारी रोष : अध्यक्ष कुलवंत शर्मा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र,11 अगस्त : हरियाणा गवर्नमेंट पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजिस्ट्रेशन नंबर 41 मुख्यालय चरखी दादरी कैंप कार्यालय करनाल संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच की बैठक के संबंध में कुरुक्षेत्र में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने बताया कि रविवार को पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश भर के कर्मचारी करनाल में एकत्रित हुए थे। प्रदेश भर के कर्मचारियों ने बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री आवास करनाल का घेराव करते हुए कर्मचारियों की 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव इन्द्र सिंह सिहाग ने किया था।
प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू कर रही है जिस कारण कर्मचारी वर्ग में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए संगठन ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों के माध्यम से कर्मचारियों की 21 सूत्रीय मांगों बारे 22 जुलाई से 2 अगस्त 2024 तक रोष प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भिजवाए गए थे। सरकार से अनुरोध किया गया था कि 10 अगस्त 2024 तक कर्मचारियों की मांगों का समाधान बातचीत द्वारा किया जाए अन्यथा 11 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास करनाल का घेराव किया जाएगा। सरकार ने इस तरफ कोई ध्यान न देकर संगठन को आंदोलन के लिए मजबूर किया। अगर अभी भी सरकार ने संगठन को बातचीत के लिए बुलाकर कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा। रैली को संबोधित करते हुए राज्य चेयरमैन सत्यपाल वर्मा व प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान सरदार इन्द्रजीत सिंह ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश के सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, एक्सग्रेसिया नीति से शर्तें हटाई जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 25500 रुपए का वेतनमान दिया जाए, केंद्र के समान वेतनमान दिया जाए व आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए आदि 21 सूत्रीय मांग पत्र पर बातचीत द्वारा सरकार मांगों को हल करें। विजेंद्र धारीवाल प्रदेश अध्यक्ष पेंशन बहाली संघर्ष समिति, हरि नारायण शर्मा पूर्व राज्य अध्यक्ष हरियाणा रोडवेज, पुष्पा दलाल प्रदेश महासचिव आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन, रविंद्र मलिक प्रदेश अध्यक्ष रेडियोलॉजिस्ट ऑफिसर्स एसोसिएशन, सतपाल रावल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, धर्मवीर शर्मा पूर्व प्रदेश महासचिव, हरि प्रकाश शर्मा प्रदेश सचिव हरियाणा,धर्मराज घणगस, तेजपाल गुर्जर, जसमेर लाल शर्मा, ईश्वर दहिया, सत्यवान मेहरा, जगबीर हुड्डा, धर्मपाल दरियापुर, सरदार सुखविंदर सिंह, प्रदेश उप प्रधान बलराज राणा प्रदेश कोषाध्यक्ष, जंग स्वर्ण सिंह सिद्धू , कृष्ण मालिक, सतविंदर सिंह, राजेश देवना, रंगी राम मलिक, सीताराम सुथार, कुशल पाल चौहान, जगदीश दडबा, सतीश रंगा, शीशपाल शर्मा, प्रेम शर्मा, विनय रोहिल्ला, महावीर तारागढ़, प्रदीप कुमार, राज सिंह, विजय सिद्धू ,अनुराग राणा, अभे राम, विनोद शर्मा प्रैस प्रवक्ता आदि सभी प्रदेश स्तरीय नेताओं ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समय रहते बातचीत द्वारा हल नहीं किया तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ने पर मजबूर होगा। विष्णु दत्त भारद्वाज जिला प्रधान सोनीपत, अशोक यादव, रामरतन शर्मा कुरुक्षेत्र, दीपक शर्मा कैथल रजिस्टर राणा करनाल, तेजवीर मलिक पानीपत, सुरेंद्र सैनी यमुनानगर, सुभाष गोदारा फतेहाबाद, साहब सिंह धीमान आदि कर्मचारी नेता भी मौजूद रहे।
अपनी मांगों को लेकर एकत्रित कर्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement