दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा फिरोजपुर आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

फिरोजपुर 11 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्थानीय फिरोजपुर आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या साध्वी श्री सर्वा भारती जी ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि समय कितनी तेजी से बीत रहा है, जो कल था वह आज तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान ने इंसान को चंद सांसें देकर मानव जन्म में भेजा है ताकि व्यक्ति भक्ति के माध्यम से उस ईश्वर रूपी शक्ति से जुड़कर अपना जीवन सफल बना सके। लेकिन जैसे ही इंसान इस दुनिया में आता है तो बचपन खेल-कूद, जवानी मौज-मस्ती और काम-काज और बुढ़ापा लगभग बीमारियों से घिर जाता है। जबकि यह जीवन भक्ति के लिए मिला था, बाकी सभी कार्य भक्ति के बाद थे। लेकिन मनुष्य यह सब भूल जाता है और अपना जीवन व्यर्थ कामों बर्बाद कर देता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें ईश्वर की कृपा से सत्संग मिल जाता है और वे धार्मिक ग्रंथों, शास्त्रों के अनुसार पुर्ण संत महापुरख की खोज कर उनसे प्राप्त ब्रह्म ज्ञान से भक्ति प्राप्त कर लेते हैं और उनका जीवन सफल हो जाता है
आगे उन्होंने अपने विचारों में कहा कि हमें धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पूर्ण संत महापुरुष की भी खोज करनी चाहिए, जो उस ब्रह्म ज्ञान की विधि से भगवान से हमे जोड़ते हैं, तभी हमारी भक्ति शुरू हो सकती है। तभी हमारा जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ईश्वर दर्शन का विषय है, ईश्वर हमारे भीतर ही प्रकाश रूप में विराजमान है। बस एक ऐसे ब्रह्मनिष्ठ सतगुरु की आवश्यकता है जो हमें हमारे ही शरीर रूपी मंदिर में उस ईश्वर के दर्शन करा दे और फिर हमारी भक्ति शुरू हो जाए। आज के सत्संग के दौरान साध्वी बहनों द्वारा शब्द कीर्तन गायन किया गया तथा अंत में प्रसाद वितरित किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement