रसूला चौधरी से 50 शिव भक्तों का जत्था गढ़ गंगाजल लेने हुआ रवाना

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में ब्लाक खंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी से पचास कांवड़ियों का जत्था गढ़ गंगाजल लेने के लिए हुआ रवाना। शिव भक्तों एवं कांवड़ियों का जत्था गढ़ रवाना होने से पहले गांव के मंदिर में महंत वीरपाल दिवाकर ने मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उत्तराखंड के पशुपालन केंद्र मंत्री के भाई रुद्रपुर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रिंस रस्तोगी, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष विवेक गंगवार, बरेली महानगर भाजपा कार्य समिति सदस्य भाजपा मंडल अध्यक्ष रतन माथुर, और फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, राष्ट्रीय बजरंग दल के फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक उपाध्यक्ष राजपाल दिवाकर, नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार दिवाकर, पुष्पेंद्र दिवाकर, विकास दिवाकर, अरविंद पाल राकेश कुमार, राजा कश्यप, डॉ मुदित प्रताप सिंह ने सभी कांवरियों एवं शिव भक्तों का फूल माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक उपाध्यक्ष राजपाल दिवाकर, और नगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने सभी से भक्तों कावड़ियों को सूक्ष्म जलपान कराया। उसके बाद सभी से भक्त और कावड़िया गढ़ गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। गढ़ जाने वाले शिव भक्तों में अवनीश कुमार, अमित कुमार, अतुल, नितिन, शिवम, विकास, पुनीत, उमेश, अंकित आदि लोग रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बड़े भाई की आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

Sun Aug 11 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी जी के बड़े भाई डॉ वाचस्पति त्रिवेदी जी का निधन 8,8,2024 को हो गया था उनकी आत्मा की शांति हेतु एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन टीवरीनाथ सांगवेद संस्कृत विद्यालय में किया गया, कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News

advertisement