दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : फरीदपुर ,कस्बा के चौधरी राजेश्वर सिंह किसान इंटर कॉलेज में पूर्व ब्लाक प्रमुख रवीन्द्र सिंह यादव रवि बाबू एवं सत्संग भवन दसवां स्थल पर क्षत्रिय श्याम नारायण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस पार्टी, किसान यूनियन सहित अन्य सामाजिक संगठनों के दर्जनों नेताओं के साथ-साथ सैकड़ों लोगों के पहुंचने से कस्बे के विभिन्न मार्गों पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। किसान इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि देने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख भुता जगमोहन सिंह यादव सहित दर्जनों शुभचिंतकों ने विचार रखें। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से महाराज सिंह एमएलसी, अशोक नारायण सिंह, मुक्तेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, आदेश प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, प्रशांत पटेल, ब्रह्मेद्र मिश्रा, रविंद्र सिंह चौहान पूर्व डीजीसी, पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन अरविंद कुमार सिंह एवं रविंद्र सिंह राठौर, संयुक्त सचिव अमित तोमर, मनोज सिंह, चौधरी हरवीर सिंह, अरुण कुमार सिंह, देव दत्त शर्मा, नरेश सिंह, जवाहर लाल, आशु अग्रवाल, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह परमार, शुभम् सिंह, अमिताभ सिंह, संजय पाठक, राजेश चन्द्र मिश्रा, वीरेंद्र राव अग्रवाल, अमर अग्रवाल, राजेश सिंह तोमर, गोपाल कृष्ण शर्मा, हरपाल सिंह, राकेश भदौरिया, चौधरी हरवीर सिंह, नरेश प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, अगम मौर्य, शुभलेश यादव, सोमवीर सिंह सहित सैकड़ो शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।