प्रेरणा वृद्धाश्रम में सेना के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं बुजुर्गों संग मनाया गया तिरंगा उत्सव

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कार्यक्रम में अंबाला छावनी से कर्नल अनिल झिंझरिया, सैनिक अधिकारी एवं विद्वान भी हुए शामिल।

कुरुक्षेत्र, 12 अगस्त : देश के विभिन्न राज्यों से घरों से निकाले गए एवं अपनों द्वारा नकारे गए बुजुर्गों को आश्रय देने वाले प्रेरणा वृद्धाश्रम में देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों एवं बुजुर्गों संग भव्य तिरंगा उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पूरे वृद्धाश्रम को तिरंगे झंडों के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अंबाला छावनी से कर्नल अनिल झिंझरिया शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर पुरस्कार विजेता डा. मधु कांत ने की। जबकि एन.सी.सी. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष ले. डा. अजय जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। तिरंगा उत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक व देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देते हुए बी.आर. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल और सार्थक भारत केंद्र के बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। नन्हे बच्चों ने जब तिरंगे फहराए तो पूरा वृद्धाश्रम भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व यू.आई.ई.टी. कालेज के एनसीसी विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि कर्नल अनिल झिंझरिया को सलामी देने के साथ स्वागत किया। वायु सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों के प्रदेश अध्यक्ष पवन सैनी विशेष तौर पर पूरे तिरंगा उत्सव में मौजूद रहे। कार्यक्रम में गौरव राजपाल की विशेष प्रस्तुति ने सबका दिल मोह लिया। प्रेरणा संस्था के संस्थापक एवं साहित्यकार डा. जय भगवान सिंगला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रेरणा वृद्धाश्रम के परिसर में हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस अपने आप में विशेष होता है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में प्रेरणा में स्थित शहीदी स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के साथ पूर्व सैनिक व सेना के अधिकारी भी मौजूद होते हैं। यह अवसर कुरुक्षेत्र सहित देश प्रदेश के लिए गौरव का अवसर होता है। तिरंगा उत्सव में प्रेरणा वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों के चेहरे से देशभक्ति का जज्बा देखने लायक था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल अनिल झिंझरिया ने कहा कि मैं करीब 20 वर्षों से प्रेरणा संस्था से जुड़ा हूं और मुझे यहां आकर बहुत प्रसन्नता होती है। यहां पर जो शहीद स्मारक बनाया गया है मुझे ऐसा शहीदी स्मारक किसी अन्य संस्था में देखने को नहीं मिला है। कार्यक्रम उनकी धर्मपत्नी शालिनी भी बड़े उत्साह के साथ शामिल हुई। उत्सव की अध्यक्षता करते हुए डा. मधु कांत ने कहा कि जिस तरह तिरंगे झंडों से वृद्धाश्रम को सजाया गया है उसको देखकर लगता पूरा देश इस अवसर पर यहां मौजूद है। कांता बंसल ने कहा कि मैंने ऐसा सुंदर नजारा अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा। प्रेरणा संस्था की गतिविधि में सहयोग देने के लिए विशेष तौर पर डा. मोहित गुप्ता एवं विनोद कुमार को सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर डा. जय भगवान सिंगला द्वारा रचित उनकी 50वीं पुस्तक का भी विमोचन किया गया। मंच संचालन डा. हरबंस कौर ने किया। संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का अवसर हर भारतवासी के लिए गौरव एवं उत्साह का अवसर होता है। तिरंगा उत्सव में बुजुर्गों से युवाओं से बढ़कर सहयोग किया है। पूरा वृद्धाश्रम तिरंगे के रंग में रंगा है। इस कार्यक्रम के संयोजक हरिकेश पपोसा ने कहा की तिरंगा भारत की शान है और तिरंगे के लिए सभी भारतवासी हमेशा अपनी जान लुटाने को तैयार रहते हैं। उन्होंने इस मौके पर अपनी हरियाणवी कविता से सबको भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में कर्मबीर सिंह, अजय शर्मा, सुनील कुंडू, टेकचंद, ऋषि राम, महेंद्र, रविंद्र चौधरी, किरण गर्ग, अन्नपूर्णा शर्मा, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, सुरेखा, कमाली पपोसा, राजेश सिंगला, मीरा गौतम, दीपक चोपड़ा, सुरेश सोनी, प्रवीण गुप्ता, बाला गुप्ता, आराध्या सिंगला, आश्वी सिंगल, शकुंतला शर्मा, सीमा, बिरला इत्यादि भी मौजूद रहे।
तिरंगा उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे अंबाला छावनी से कर्नल अनिल झिंझरिया शहीदी स्मारक पर सैल्यूट करते हुए तथा अन्य। कार्यक्रम में तिरंगा लहराते हुए लोग।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समस्त विश्व में हर महान उपलब्धि एक युवा सपने से शुरू होती है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

Mon Aug 12 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। समस्त विश्व के युवा कल की भविष्य की दुनिया के निर्माता हैं : डा. श्रीप्रकाश मिश्र।अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन एवं क्लाउड एनर्जी के संयुक्त तत्वावधान में युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न। कुरुक्षेत्र 12 अगस्त : किसी भी देश के युवा एक महान […]

You May Like

Breaking News

advertisement