ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने निकाली जोरदार तिरंगा जागरूकता रैली

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी बरेली ने दी हरी झंडी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गत दिवस “उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ” के जिलाध्यक्ष राम लाल कश्यप के नेतृत्व में विकास भवन परिसर से हर घर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई जिलाधिकारी बरेली रविन्द्र कुमार (आई.ए.एस.) एवं‌‌‌‌‌‌‌‌ मुख्य विकास अधिकारी बरेली जग प्रवेश जी (आई.ए.एस.) ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ने जिला पंचायत राज अधिकारी बरेली कमल किशोर जी , जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव , एवं परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव की गरिमामई उपस्थिति में तमाम मोटर साइकिल से भारी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटरसाइकिल जागरूकता रैली गांधी उद्यान, चौकी चौराहा, कोतवाली कुतुब खाना ओवर ब्रिज, प्रेम नगर धर्मकांटा ,प्रेम नगर थाना, श्यामगंज ओवर ब्रिज होते हुए विकास भवन गेट पर संपन्न हुई रैली में ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‍‌‌बड़ी भीड़ ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ के साथ-साथ तिरंगा गुब्बारों से सजी कार आकर्षक का केंद्र रही | जागरूकता रैली का काफिला महामहिम राज्यपाल झारखंड माननीय सन्तोष कुमार गंगवार के आवास भारत सेवा ट्रस्ट पर रोक कर हर घर तिरंगा रैली का ‌‌‌‌‌‍सतीश रोहतगी व अन्य के द्वारा स्वागत किया गया ।
उक्त रैली में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला महामंत्री सर्वेश कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष कमलेश सागर, रनवीर सिंह पटेल, राजेंद्र सिंह कोली, ओमप्रकाश उर्फ बबलू गंगवार, धर्मपाल सागर, विनोद कश्यप, जनाब मिस्र यार खान, ज्ञान बाबू वाल्मीकि, सुनील वाल्मीकि, राजवीर गंगवार, अशोक वाल्मीकि, राजपाल राजपूत, छोटेलाल वाल्मीकि, अरविंद कुमार शर्मा, हरनारायण राजपूत, नरेश कुमार भारती, सूरज पाल, राजेन्द्र सिंह, श्रीपाल वर्मा आदि सम्मिलित रहे ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोपाला सिद्ध मंदिर में भक्तों द्वारा शिव चालीसा करने के बाद भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Fri Aug 16 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शिव चालीसा करने वाले भक्तों द्वारा आज श्री गोपाला सिद्ध मंदिर में जलाभिषेक किया गया और वहां सभी भक्तों ने श्री भगवान आशुतोष शंकर का श्रृंगार करके हर हर महादेव के जयकारे लगाए। इससे वहां का पूरा वातावरण शिवमय हो गया इसके पश्चात बाबा […]

You May Like

advertisement