वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक भवन का स्वतंत्रता दिवस पर हुआ विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ लोकार्पण।
कुरुक्षेत्र, 16 अगस्त : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में उनके पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की स्मृति में देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर कुरुक्षेत्र के निवारसी में डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल के आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं पूर्ण व्यवस्थित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण श्रीमती सारा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली के सौजन्य से किया गया। देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह श्री जयराम संस्थाओं की एक बहुत बड़ी उपलब्धि रही। इस मौके पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, श्रीमती सारा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के राम लाल गोयल, शिव लाल गोयल, विजय गोयल, सुरेंद्र गोयल, अवंतिका गोयल, मीनू डिंडानियां, मनोज डिंडानियां व उनके परिवार के सदस्यों तथा श्री जयराम संस्थाओं के ट्रस्टियों एवं सदस्यों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हरिद्वार से आए विद्वान ब्राह्मणों से पूजन एवं हवन करवाया। इस के उपरांत श्रीमती सारा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने रिबन काटकर डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लाड़वा एवं थानेसर खंड के गांव के सरपंच तथा गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। लोकार्पण के उपरांत राम लाल गोयल ने देश के विभिन्न राज्यों में श्री जयराम संस्थाओं द्वारा देशहित एवं जनहित किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा स्थापित ऋषिकेश में डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल चल रहा है। ऋषिकेश के स्कूल ने पिछले 8 सालों से लगातार सी.बी.एस.ई. में तथा देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। अब ब्रह्मचारी द्वारा कुरुक्षेत्र की धरती पर निवारसी में 11 एकड़ भूमि पर ऋषिकेश डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल की तर्ज पर विशाल एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्कूल खोला जा रहा है। राम लाल गोयल ने इस के लिए ब्रह्मचारी एवं जयराम संस्थाओं को शुभकामनाएं दी। श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि संतों का कार्य समाज को शिक्षित करना व मजबूत बनाना है। उन्होंने अपने परम पूज्य गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की स्मृति में एवं उन्हीं की प्रेरणा से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा के लिए यह प्रण लिया है। उन्होंने लाड़वा एवं आसपास के गांवों के लोगों के प्रेम के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास व्यक्त किया कि यह स्कूल विकास की बुलंदियों को हासिल करेगा। ब्रह्मचारी ने कहा कि जयराम शिक्षण संस्थाओं में हमेशा आधुनिक वैदिक परम्पराओं के अनुसार ही चरित्र निर्माण एवं संस्कारों की शिक्षा पर बल दिया जाता है। इसी अवसर पर अवंतिका गोयल एवं मीनू डिंडानियां ने शिक्षा के क्षेत्र में श्री जयराम संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और श्रीमती सारा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली की ओर से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष टी के शर्मा, राजेन्द्र सिंघल, श्रवण गुप्ता, के.के. कौशिक, कुलवंत सैनी, टेक सिंह, सुरेन्द्र गुप्ता, राजेश सिंगला, डा. नरेन्द्र पाल गुप्ता, डा. अजय गोयल, मुनीष मित्तल, विशाल सिंगला, पूर्व विधायक मक्खन सिंह, पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, पवन गर्ग, यशपाल, संगीता शर्मा, डायरेक्टर एस.एन. गुप्ता, प्रिंसिपल शिव सहगल, सुदेश रावल, अंजू अग्रवाल, डा. प्रतिभा श्योकंद, मनप्रीत कौर, सतबीर कौशिक, के.सी. रंगा, डा. शिव शंकर मिश्र, सुशील कंसल, विनीत गर्ग, सूबेदार सुरेश कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।
डी.एस.बी. इंटरनैशनल पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक खंड भवन के लोकार्पण अवसर पर रिबन काटते हुए एवं परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए।