पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी कार माँ बेटे समेत तीन की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी कार माँ बेटे समेत तीन की मौत

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात हुए हादसे में कार सवार मां-बेटा समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन कर सभी वापस लौट रहे थे।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नगवा मैदो निवासी सर्वेश कुमार पुत्र शिवकुमार पत्नी गीता व पुत्र युग और ममेरे भाई फूलपुर निवासी शैलेश प्रजापति व इनकी पत्नी संजू के साथ मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन कर लौट रहे थे। कार जब पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 149 पर बुधवार की रात करीब दस बजे पहुंची तो अचानक सामने आए पशु को बचाने की कोशिश में वह पलट गई।
पेट्रोलिंग दस्ते व एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने गीता देवी व युग को मृत घोषित कर दिया।

लखनऊ ले जाते समय संजू देवी की भी मौत
गंभीर रूप से घायल संजू प्रजापति, शैलेश प्रजापति व सर्वेश को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय संजू देवी की भी मौत हो गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਡੀ.ਸੀ. ਦਫਤਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕਾਮਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਿੱਰੁਧ ਕੀਤੀ ਗਈ ਗੇਟ ਰੈਲੀ

Sat Aug 24 , 2024
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 23 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦ ਦਾਤਾ}:= ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਡੀ.ਸੀ.ਦਫਤਰ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਸੂਬਾ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਲਏ ਗਏ ਫੈਸਲੇ ਅਨੁਸਾਰ ਦਫਤਰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ, ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਅਤੇ ਸਬ ਤਹਿਸੀਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਆਪਣੀ ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਸਬੰਧੀ ਗੇਟ […]

You May Like

Breaking News

advertisement