कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने किया निर्माणाधीन चौपला पुल का निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आज बदायूं रोड चौपाल पुल से अटल पुल को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का कैंट विधायक प्रदेश सहकोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों से यह जानकारी ली कि यह पुल कितने दिन में बनकर तैयार हो जाएगा ताकि जल्द से जल्द सुभाषनगर जो कि एक घनी आबादी आवासीय क्षेत्र की जनता को बरेली शहर तथा मैंन मार्केट के आवागमन का लाभ प्राप्त हो सके।
अधिकारियों ने कैंट विधायक को आश्वासन दिया कि 15 से 20 सितम्बर तक पुल का निर्माण हो जाएगा।
इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ अरूण कश्यप ब्रजेश मिश्रा संजीव सिंह हर्षित गुप्ता पार्षद लेखराज मोटवानी श्याम सिंह चौहान ब्रजेश पाल अजय चौहान आदि कार्यकर्ता एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लेफ्टिनेंट पंकज अरोरा के बलिदान दिवस पर दो फौजियों को किया सम्मानितपंकज अरोरा वीरता और बहादुरी की मिसाल थे

Sun Aug 25 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को डी.डी. पुरम शहीद स्मारक पर एक श्रद्धांजलि सभा शहीद पंकज अरोरा के 21वें बलिदान दिवस पर हुई जिसमें क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और अन्य वक्ताओं ने पंकज अरोरा के देश के लिए किये गए […]

You May Like

Breaking News

advertisement