वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र, 25 अगस्त : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव राजविंदर सिंह चन्दी ने बयान कर कहा है कि भाजपा का भू माफिया से रिश्ता सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षो में कुरुक्षेत्र के इर्द-गिर्द कई कालोनियों का निर्माण हुआ है, जिनमें पूंजीपतियों, नेताओं और बड़े अधिकारियों की हिस्सेदारी है। इन कालोनियों की शहर से काफी दूर होने के बावजूद प्लाटो की रजिस्ट्रियां की जाती हैं। जबकि 20-25 वर्ष पूर्व बनी हुई कालोनियों में रजिस्ट्रियों का पंजीकरण बंद किया हुआ। यह कालोनियां बस स्टैंड, पुराना शहर, लघु सचिवालय के बेहद नजदीक है और इन कालोनियों को अवैध बताया जा रहा है। राजविंदर सिंह चन्दी ने कहा कि यहाँ सवाल पैदा होता है कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। क्योंकि यह कालोनियां आम आदमी की कालोनियां हैं। कालोनियां में अधिकारियों, नेता और पूंजीपतियों के भूमाफिया से गठजोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि तथ्य यह भी है कि यह कालोनियां नगर परिषद थानेसर की सीमा के अंदर हैं।
लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने झूठ बोलकर इन कालोनियों में रहने वाली जनता से यह कहकर वोट ले लिया कि चुनाव खत्म होते ही रजिस्ट्रियों पर लगा प्रतिबंध हटा दिया जायेगा। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद प्रतिबंध बदस्तूर जारी रखा गया। अब विधानसभा के चुनाव की घोषणा की जा चुकी है लेकिन प्रतिबंध नही खोला गया। यह सरासर जनता के साथ धोखा है। राजविंदर सिंह चन्दी ने कहा कि रजिस्ट्रियां ना खोलना साबित करता है कि भाजपा का भूमाफिया से गठजोड़ प्यारा है ना कि कुरुक्षेत्र की जनता। अभी हाल ही में कुरुक्षेत्र के आस पास की ग्रामीण कालोनियों की रजिस्ट्रियां खोलने का स्वांग रचा गया लेकिन रजिस्ट्री पंजीकृत कराने की अजूल फजूल एन.ओ.सी. की शर्त लगा दी गई। उन्होंने कहा कि अर्थ है कि रजिस्ट्री नहीं करनी। इसी तरह से नगर परिषद के अंदर के वैध क्षेत्र में मोटा कर एन.डी.सी. के नाम पर परिषद द्वारा वसूला जाता है। चन्दी ने कहा कि अगर जनता अपने प्लाटों की रजिस्ट्रियां करवाना चाहती है तो उसे भाजपा को विधानसभा चुनाव में उसकी छुट्टी करनी होगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि भाजपा हराओ और रजिस्ट्रियां खुलवाओ के नारे लगाते हुए भाजपा के खिलाफ वोट देना है।
कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव राजविंदर सिंह चन्दी।