अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सदस्य मदन शर्मा पश्चिम बंगाल, बिहार और नई दिल्ली के प्रभारी बनाये गये

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शिविर कार्यालय बिहारी पुर खत्रियान पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने की। संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय ने किया।
बैठक का प्रारंभ गायत्री मंत्र के साथ हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, भारत का नया पंजीकरण हो चुका है और सदस्यता अभियान शुरु कर दिया गया है। इस उपलब्धि पर उपस्थित पदाधिकारियों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि राष्ट्रीय सदस्य मदन शर्मा पश्चिम बंगाल, बिहार और नई दिल्ली के प्रभारी होंगे एवं वे वहां अखिल भारतीय ब्राह्मण का विस्तार करेंगे। इस पर मदन शर्मा ने कहा कि वो एक दो दिन के अंदर ही सबसे पहले पश्चिम बंगाल जाकर संगठन का विस्तार करेंगे।
राष्ट्रीय बौद्धिक प्रमुख शिवानंद शास्त्री ने नये पंजीकरण पर प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि बरेली में शीघ्र ही भवन बनवाने की कोशिश करेंगे।
बैठक में इंद्रदेव त्रिवेदी, शिवानंद शास्त्री, अशोक कुमार उपाध्याय, अरुण शुक्ला, विशाल शर्मा , मुकेश पांडे और आशुतोष वाजपेयी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय ने किया और सभी का आभार राष्ट्रीय सदस्य विशाल शर्मा ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडलके रेलवे उप स्वास्थ्य केंद्र बरेली सिटी पर कैरिज एवं वैगन विभाग के कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का किया आयोजन

Mon Aug 26 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इज्जतनगर मंडल के रेलवे उप स्वास्थ्य केंद्र, बरेली सिटी पर “कैरिज एंड वैगन” विभाग के कर्मचारियों के लिए एक “स्वास्थ्य परीक्षण कैंप” का आयोजन किया गया। जिसमें सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, बीएमआई द्वारा मोटापे की जांच ,ब्लड शुगर इत्यादि की जांच की गई। […]

You May Like

Breaking News

advertisement