रॉकेट्री वर्कशॉप का हुआ सफल आयोजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया ने किया आयोजन।

कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त: सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (एस.पी.एस.टी.आई.) निरंतर बच्चों एवं युवाओं को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षण संस्थानों में जाकर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। कुरुक्षेत्र में संस्था के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी धर्मवीर, महासचिव केया धर्मवीर एवं संस्था के प्रबंधक महिपाल शर्मा ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के चलते एस.पी.एस.टी.आई. ने रॉकेट्री वर्कशॉप का भी सफल आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और अंतरिक्ष के प्रति रुचि जागृत करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों के साथ बच्चों ने भी भाग लिया। वर्कशॉप के दौरान रॉकेट बनाने, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, और गणित एवं विज्ञान की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का मुख्य आकर्षण रॉकेट बनाने की प्रक्रिया रही। कोऑर्डिनेटर अमन कुमार और प्रोजेक्ट सहायक गुलशन चौरसिया ने बच्चों को रॉकेट बनाने के निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप 70 बच्चों ने विभिन्न आकार के 13 रॉकेट बनाए। इनमें से दो रॉकेट 3 फीट, दो रॉकेट 2 फीट, और आठ रॉकेट 1 फीट के बनाए गए। गुरुकुल की सोनाली शर्मा ने कार्यशाला की सराहना की। बच्चों व शिक्षकों को एक नया अनुभव प्रदान किया गया। भौतिकी के प्रोफेसर के धर्मवीर ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं बच्चों के मन में अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देती हैं और विज्ञान में उनकी रुचि को प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा बनाए गए रॉकेट।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राधा रमण बिहारी मंदिर में धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।

Tue Aug 27 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर भजनों का हुआ गुणगान। कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त: श्री राधा रमण बिहारी मंदिर विवेकानंद कालोनी ढांड रोड में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें लड्डू गोपाल जी का भव्य श्रृंगार किया गया और संकीर्तन किया गया। मंदिर पुजारी राजेश […]

You May Like

Breaking News

advertisement