फिरोजपुर 30 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर 29 अगस्त, 2024 को फिरोजपुर मंडल के रेलवे अधिकारी क्लब में खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा एक बेडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, इस आयोजन में मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू, मंडल खेल अधिकारी (वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक) श्री उचित सिंघल, मुख्य चिकित्सक अधीक्षक श्रीमति रंजना सहगल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (माल भाड़ा) श्री मनु गर्ग, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि पांडे तथा मंडल के अन्य अधिकारियों व उनके परिवार के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने बेडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अधिकारियों व खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इस दिन का उद्देश्य न केवल खेलों के महत्व को समझाना है, बल्कि टीम वर्क और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और हमें इसे अपनाना चाहिए। राष्ट्रीय खेल दिवस, भारत के खेल संस्कृति को सम्मानित करने और खेलों के महत्व को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं हैं, बल्कि ये हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं, जो हमें अनुशासन, धैर्य जैसे गुणों को विकसित करने में मदद करते हैं।