देवताओं में प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश महोत्सव के स्वागत के लिए जयराम विद्यापीठ में शुरू हुई तैयारियां।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

विद्यापीठ में भगवान श्री गणेश के भजनों का श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर होगा गुणगान।

कुरुक्षेत्र, 30 अगस्त : देश के विभिन्न शहरों और कस्बों में देवताओं में प्रथम आराध्य भगवान श्री गणेश के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों शोरों से हो चुकी हैं। भारतीय संस्कृति एवं धर्म को मानने वाले लोग सबसे पावन त्यौहारों में से एक गणेश चतुर्थी का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से जयराम विद्यापीठ में भी श्री गणेश महोत्सव का आयोजन होगा। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री गणेश चतुर्थी को भगवान गणेश के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया इस बार गणेश चतुर्थी 7 सितम्बर को पड़ रही है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भी प्रत्येक वर्ष श्री गणेश चतुर्थी को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्री गणेश महोत्सव के चलते 10 दिन तक श्री गणेश के भजनों का गुणगान होगा।
श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम महिला बी.एड. कालेज में रोजगार संवर्धन कौशल विषय पर 6 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

Fri Aug 30 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कार्यशाला में छात्राओं ने प्रभावी संचार, व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स बारे जानकारी हासिल की। कुरुक्षेत्र, 30 अगस्त : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement