जयराम महिला बी.एड. कालेज में रोजगार संवर्धन कौशल विषय पर 6 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कार्यशाला में छात्राओं ने प्रभावी संचार, व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स बारे जानकारी हासिल की।

कुरुक्षेत्र, 30 अगस्त : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान श्री जयराम महिला कालेज ऑफ एजुकेशन में रोजगार संवर्धन कौशल (एंप्लॉयमेंट एनहैंसमेंट स्किल्स) विषय पर आयोजित 6 दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। इस कार्यशाला का आयोजन आई.क्यू.ए.सी तथा कालेज प्लेसमेंट सेल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस कार्यशाला के आयोजन में महिंद्रा प्राइड क्लासरूम नांदी ग्रुप ने मुख्य भूमिका निभाई। मुख्य वक्ता के तौर पर महिंद्रा प्राइड क्लासरूम की ट्रेनर नैंसी मदान गर्ग ने विद्यार्थियों को प्रभावी संचार, व्यक्तित्व विकास एवं सॉफ्ट स्किल्स के बारे में जानकारी दी। इस कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं ने साक्षात्कार कौशल, लाइफ स्किल्स, टाइम मैनेजमेंट स्किल्स विषय के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला के समापन के अवसर पर छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। जयराम महिला बी.एड. कालेज प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने सभी छात्राओं को इस प्रकार की कार्यशालाओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता ने कालेज की प्राध्यापिकाओं और छात्राओं को इस कार्यशाला के समापन पर शुभकामनाएं दी तथा भावी शिक्षिक छात्राओं को कौशल की शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। कालेज की ओर से महिंद्रा प्राइड क्लासरूम की ट्रेनर नैंसी मदान गर्ग का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुरेश रावल, सेठ हरि बख्श राय लोहिया जयराम महिला पॉलिटेक्निक की प्राचार्या मनप्रीत कौर, जयराम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार व कालेज की सभी प्राध्यापिकाएं मौजूद रही।
कार्यशाला के अवसर पर प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के उत्थान एवं विकास में कर्मचारियों का अमूल्य योगदानः प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा।

Fri Aug 30 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुवि कुलपति ने किया सम्मानित।सेवानिवृत्ति समारोह में कर्मचारियों ने किए अनुभव साझा। कुरुक्षेत्र, 30 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उत्थान एवं विकास में सभी कर्मचारियों का अमूल्य योगदान रहा है जिसे […]

You May Like

Breaking News

advertisement