विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर पंजाब प्रांत के प्रवास पर आए विहिप के केंद्रीय सह मंत्री श्री रास बिहारी जी

फिरोजपुर 03 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारतवर्ष में षष्ठी पूर्ति वर्ष मनाया जा रहा है। इसी क्रम में फिरोजपुर जिले के जीरा, फिरोजपुर शहर व कैंट मे भी हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के केंद्रीय सह मंत्री व उत्तर भारत के धर्माचार्य संपर्क व कुटम्ब प्रमुख रहे। जिन्होंने विश्व हिंदू परिषद की उपलब्धियां और हिंदू समाज के लिए चुनौतियां और उनके समाधान के लिए चर्चा की।
कार्यक्रम मे दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की बहनों द्वारा भजन कीर्तन किया गया। कार्यक्रमों में ऐश्वर्या विश्वविद्यालय ब्रह्माकुमारी आश्रम धवन कॉलोनी के संचालक सर्मिष्ठा दीदी, महामंडलेश्वर व साधु संतों का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। श्री धर्मपाल बंसल, डायरेक्टर एसबीएस कॉलेज फॉर नर्सिंग से भी हिंदू तत्व को लेकर विचार विमर्श हुआ।

केंद्रीय सह मंत्री रास बिहारी ने कार्यक्रमों के दौरान पंजाब में चल रही ईसाई मिशनरी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए हिंदू-सिखो को एक होकर ईसाई मिशनरी का सामना करने को भी कहा, कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय सह मंत्री ने फिरोजपुर के ऐतिहासिक सारागड़ी गुरुद्वारा साहिब में भी मत्था टेका व श्री गुरु नानक देव जी के मौसेरे भाई बाबा राम थम्मन जी, बाजे के (पिण्डी) में स्थित आश्रम में मत्था टेका और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री श्री बावा हरमेश दास जी के साथ भेट की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਝਗੜੇ ਮੁਕਾਓ, ਪਿਆਰ ਵਧਾਓ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤਾਂ ਰਾਹੀਂ ਛੇਤੀ ਅਤੇ ਸਸਤਾ ਨਿਆ ਪਾਓ"।

Wed Sep 4 , 2024
14.09.2024 ਨੂੰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਲਗਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕੌਮੀ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤ। “ਝਗੜੇ ਮੁਕਾਓ, ਪਿਆਰ ਵਧਾਓ ਲੋਕ ਅਦਾਲਤਾਂ ਰਾਹੀਂ ਛੇਤੀ ਅਤੇ ਸਸਤਾ ਨਿਆ ਪਾਓ”। ਫਿਰੋਜਪੁਰ 14.09.2024 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਮਾਨਯੋਗ ਨੈਸ਼ਨਲ ਲੀਗਲ ਸਰਵਿਸਜ਼ ਅਥਾਰਟੀ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਐੱਸ. ਏ. ਐੱਸ. ਨਗਰ (ਮੋਹਾਲੀ) ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement