प्रतियोगिताओं से बच्चों में शिक्षा के साथ प्रतिभा में भी निखार आता है।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेले में बाल घर के बच्चों ने मचाई धूम।

कुरुक्षेत्र, 4 सितम्बर: बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ वास्तविक ज्ञान भी होना चाहिए। वास्तविक ज्ञान बच्चों को प्रतियोगिताओं एवं प्रयोगिक क्रियाओं से मिलता है। इस बात को श्रीमद्भगवद गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर के बच्चों ने संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेले में भाग लेते हुए प्रमाणित भी किया है। ऐसी ही प्रतियोगिताओं से बच्चों में शिक्षा के साथ प्रतिभा में भी निखार आता है। बाल घर के बच्चों ने मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्यालय में आयोजित संकुल स्तरीय गणित विज्ञान मेले में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन दिया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं जैसे विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रश्न मंच, पत्र वाचन, गणित मॉडल, गणित प्रश्न मंच, गणित प्रयोगिक, कथा कथन प्रतियोगिताएं शामिल थी। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बहुत बढ़िया प्रदर्शन कर जीत हासिल कर अपने संस्थान का गौरव बढ़ाया। विज्ञान मॉडल में अभिमन्यु प्रथम स्थान, दिव्यांशी द्वितीय, काव्य, श्रेष्ठ तृतीया स्थान पर रहे। पत्र वाचन में तनीषा ने प्रथम स्थान और विज्ञान प्रयोग में तेजस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रश्न मंच में ईशा, अंक्षिका, अनिकेत ने द्वितीय स्थान तथा गणित मॉडल में माधव, सचित ने प्रथम स्थान तथा हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कथा कथन में उदिता ने द्वितीय स्थान तथा संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में गुंजन, सृष्टि, अर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्या द्वारा विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी गई तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले नन्हे बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा के राज्य के विभिन्न जिला अध्यक्षों की हुई नियुक्ति।

Thu Sep 5 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने नियुक्तियों को अनुमति प्रदान की। कुरुक्षेत्र, 4 सितम्बर : अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा को राज्य में सक्रिय करने के साथ योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लागू करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने हरियाणा के सभी जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement