प्रतिष्ठित समाजसेवी अवनी गुप्ता हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र 7 सितंबर : आज पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा की मौजूदगी में स्वच्छ भारत मिशन, हरियाणा के सदस्य एवं प्रतिष्ठित समाजसेवी अवनी गुप्ता अपने सैंकड़ों समर्थकों एवं शुभचिंतकों सहित कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल। शुक्रवार देर सांय आयोजित कार्यक्रम के दौरान अवनी गुप्ता ने अपने अन्नपूर्णा होटल में नगर के गणमान्यजनों की मौजूदगी में एक भव्य आयोजन रखा हुआ था जिसमे पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने अवनी गुप्ता को कांग्रेस पार्टी का पटका पहना कर पार्टी में शामिल किया अशोक अरोड़ा ने बताया की अवनी गुप्ता जी इस इलाके के प्रतिष्ठित समाजसेवी है और उनके द्वारा समय समय पर धार्मिक भंडारे के साथ करोना के समय और बाड़ आपदा के समय में भी प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में लोगों को भरपेट भोजन करवाया और हर संभव आमजन की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की।
आयोजन में नगर के गणमान्यजनों के इलावा जर्नलिस्ट क्लब, थानेसर के सदस्यों को अशोक अरोड़ा ने आश्वस्त किया कि उनकी सरकार आने के बाद पत्रकारों की सभी मांगे भी पूरी की जाएंगी। इस अवसर पर वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, देसराज मंगला, लोटस ग्रीन सिटी के गणमान्यजन, पंकज अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, राकेश नरूला, दर्शन कैथ, संजीव राणा, विनोद अरोड़ा, सुशील शर्मा, कमल शर्मा, रणदीप रोड़, देसराज भटनागर, सुनील वधवा इत्यादि ने अशोक अरोड़ा का स्वागत किया।
अवनी गुप्ता ने सभी गणमान्यजनों को भोजन करवाया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सतयुग दर्शन चेरिटेबल डिस्पेंसरी में मनाया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस

Sun Sep 8 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 पीठ, जोड़ों के दर्द व तनाव को दूर करने में कारगर है फिजियोथेरेपी : डा. खुशबू। कुरुक्षेत्र, 7 सितंबर : रविवार 8 सितंबर को मनाए जाने वाले विश्व फिजियोथेरेपी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को सतयुग दर्शन चेरिटेबल डिस्पेंसरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement