ब्राह्मण सभा फिरोजपुर के पदाधिकारीयों ने भगवान श्री परशुराम वाटिका पार्क के रखरखाव में पेश आ रही समस्याओं संबंधी मांग पत्र नगर कौंसिल के कार्यसाधक अधिकारी व रिंकू ग्रोवर प्रधान को सोंपा।

फिरोजपुर,07 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

ब्राह्मण सभा फिरोजपुर के पदाधिकारियों की अह्म बैठक संस्था पदाधिकारी हरि राम खिंदड़ी की अध्यक्षता में हुई। संस्था के पदाधिकारियों की तरफ से भगवान श्री परशुराम वाटिका पार्क के रख-रखाव में पेश आ रही समस्याओं संबंधी नगर कौंसिल के कार्यसाधक अधिकारी व प्रधान रिंकू ग्रोवर को अपना मांगपत्र सौंपा गया। संस्था के पदाधिकारियों में रविन्द्र पाल शर्मा, बलविन्द्रपाल शर्मा, विनोद शर्मा, सूरज प्रकाश शर्मा, रमेश कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, राजेश दत्ता, प्रेम शर्मा, राजन जोशी आदि ने बताया कि मांगपत्र में भगवान श्री परशुराम वाटिका पार्क की देख-रेख में पिछले तीन वर्षों से पेश आ रही समस्याओं से अदिकारियों को अवगत करवाया गया है और संस्था की तरफ से पार्क की साफ-सफाई करवाने, मुरम्मत करवाने, सीसीटीवी कैमरें व लाईटें लगाने की मांग की गई है। जिसके लिए संस्था नेताओं को नगर कौंसिल के प्रधान रिंकू ग्रोवर ने जल्द ही कार्रवाई करके पूरा करना का विश्वास दिलाया है। अंत में संस्था पदाधिकारी हरि राम खिंदड़ी ने कार्यसाधक अधिाकरी व प्रधान रिंकू ग्रोवर का अभार भी व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ (ਸੋਢੇ ਵਾਲਾ) ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਨਿਊਟਰੀਸ਼ਨ ਡੇ

Sun Sep 8 , 2024
ਫਿਰੋਜਪੁਰ 07 ਸਤੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲਜ ਆਫ ਨਰਸਿੰਗ ਸੋਡੇਵਾਲਾ ਫਿਰੋਜਪਰ ਵਿਖੇ ਨਿਉਟ੍ਰੀਸ਼ਨ ਡੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਪੂਰਾ ਹਫਤਾ (2 ਸਤੰਬਰ ਤੋ 7 ਸਤੰਬਰ) ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਨਿਉਟ੍ਰੀਸ਼ਨ ਹਫਤੇ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਲਾਸਟ ਡੇ ਨੂੰ ਮਨਾਉਦੇ ਹੋਏ ਸਾਰਿਆ ਨੂੰ ਨਿਉਟ੍ਰੀਸ਼ਨ ਡਾਇਟ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। […]

You May Like

Breaking News

advertisement