—–7 सितंबर 2024 बदायूं कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। आज विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध बदायूं जिले के सभी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की खेलकूद प्रतियोगिताएं बदायूं के बहेड़ी स्टेडियम में संपन्न हुई । इसमें बदायूं जिले के विद्या भारती के सभी इंटर कॉलेजों ने सहभागिता की। इसमें एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था ।जिसमें विभिन्नदौड़ें, जैसे बाधा दौड़ , रिले दौड़, 100 मीटर , 400 मीटर, 600 मीटर, 1500 मी, ऊंची कूद लॉन्ग जंप चक्का फेंक गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई ,इसमें सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के भैया बहनों ने अधिकांश प्रतियोगिताएं जीती और अपना परचम लहराया। बिसौली की टीम चैंपियन रही और इस टीम के प्रशिक्षक श्री विपिनेश कुमार शर्मा आचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली रहे ।बिसौली की टीम ने 18 गोल्ड 12 सिल्वर शेष कास्य पदक जीते। इस अवसर पर द्रोपदी देवी के सुरेंद्र कुमार सिंह , नीरज कुमार शर्मा जी एवं प्रधानाचार्य राम सिंह जी, संकुल प्रमुख श्री घनश्याम सिंह जी , शिव देवी के श्री विनय चौहान जी तथा उझानी के दोनों इंटर कॉलेज के आचार्य और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। विद्या भारती ने जिस प्रकार कल विज्ञान अर्थात बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया उसी प्रकार से आज शारीरिक विकास के लिए शारीरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया सितंबर माह में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्या भारती के विद्या मंदिर इंटर कॉलेजों में लगभग पूरे माह चलने वाली है जिसमें भैया बहनों का बहुआयामी विकास होने वाला है। कार्यक्रम के अंत में संकुल प्रमुख श्री घनश्याम सिंह जी ने भैया बहनों का हौसला बढ़ाया और आए हुए अतिथियों और आचार्य का आभार प्रकट किया।
Next Post
ਜ਼ਿਲਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਵਲੋਂ “ਪੰਜਾਬ ਅਗੇਂਸਟ ਡਰੱਗ ਅਡਿਕਸ਼ਨ” ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਡੀ ਅਡਿਕਸ਼ਨ ਸੈਂਟਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਦੌਰਾ
Sun Sep 8 , 2024
You May Like
-
4 years ago
लखनऊ।जिला पंचायत अध्यक्ष के कुल पद 75