शंखनाद के साथ एवं संतों की मौजूदगी में गणेश उत्सव के चलते गणपति गणेश जी को लगा मोदक, लड्डुओं और दूध का भोग

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – विशेष नाथ गौड़।

भगवान श्री गणेश भक्तों की श्रद्धा और समर्पण से होते हैं प्रसन्न : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव पूरी श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में श्रद्धालु गण नियमित आरती पूजन व भजन कीर्तन कर रहे हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि धर्मनगरी में विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्री गणेश उत्सव के कार्यक्रमों में भी उन्हें संतों के साथ शामिल होने का अवसर मिल रहा है। लोगों की धर्म के प्रति आस्था देखकर संतों का भी मन प्रसन्न होता है। उन्होंने बताया कि श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में श्री गणेश उत्सव के चलते श्रद्धालुओं के साथ प्रतिदिन गणपति को अलग अलग व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा हैं। वीरवार को भी गणेश उत्सव में शंखनाद के साथ गणपति गणेश जी को प्रिय मोदक, लड्डुओं और दूध का भोग लगाया गया। प्रतिदिन भजन कीर्तन संध्या का भी श्रद्धालु आनंद ले रहे हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि पूरे वर्ष में गणेश उत्सव ऐसा अवसर होता है कि भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणपति की आराधना करने से मनोकामना पूर्ण होने के साथ सभी कार्य सफल हो जाते हैं। इस मौके पर स्वामी ठाकुर दास, स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, बिल्लू पुजारी, विजय कुमार, शिव नारायण, सोनिया, बबिता, कमल खुराना, सरोज बाला, पूजा, ललिता, प्रियंका व कृष्णा इत्यादि भी मौजूद रहे।
झांसा के स्वामी ठाकुर दास श्री गणेश उत्सव में संतों को सम्मान देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम के श्री गणेश उत्सव में हिसार, दिल्ली व बीकानेर से पहुंचे श्रद्धालु, बुजुर्गों संग किया भजनों का गुणगान

Fri Sep 13 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – विशेष नाथ गौड़। प्रेरणा वृद्धाश्रम में साहित्यकार जय भगवान सैनी ने जब हरियाणावी भजन प्रस्तुत किए तो सभी बुजुर्गों संग नाचने लगे। कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर: धर्मनगरी के प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों द्वारा आयोजित श्री गणेश महोत्सव की गूंज दूर दूर तक […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us