जयराम महिला बी.एड. कालेज में हिंदी दिवस मनाया गया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

छात्राओं ने उत्साह से लिया कार्यक्रम में भाग।

कुरुक्षेत्र, 13 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान श्री जयराम महिला कालेज ऑफ़ एजुकेशन में उत्साह के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक एस.एन. गुप्ता एवं बी.एड. कालेज की प्राचार्या डा. प्रतिभा श्योकंद ने दीप प्रज्वल्लित कर किया। इस मौके पर बी.एड. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने कविता पाठ में उत्साह से भाग लिया। डा. प्रतिभा श्योकंद ने कहा कि हिंदी दिवस का कार्यक्रम ऐसा अवसर है जब हम अपनी भाषा को निकट से जान सकते हैं। इस मौके पर हम हिंदी को सम्मान के साथ मजबूती देने में सक्षम हो पाते हैं। इस मौके पर सभी प्राध्यापिकाएँ मौजूद रही।
हिंदी दिवस के कार्यक्रम में भाग लेते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेरणा वृद्धाश्रम में भगवान श्री गणेश की भक्ति में रंगे हैं बुजुर्ग

Fri Sep 13 , 2024
ब्यूरो चीफ – विशेष नाथ गौड़। श्री गणेश उत्सव के चलते पूरा प्रेरणा वृद्धाश्रम भगवान श्री गणेश की भक्ति में डूबा है। कुरुक्षेत्र, 13 सितम्बर : धर्मनगरी के प्रेरणा वृद्धाश्रम में तो श्री गणेश उत्सव का अलग ही नजारा है। पिछले करीब एक सप्ताह से वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्ग पूरी […]

You May Like

advertisement

call us