वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
पिहोवा, 13 सितम्बर : पवन मार्किट में महंत बंसी पुरी महाराज के सानिध्य में मनाएं जा रहे गणेश महोत्सव में शाम लाल खिल्लन, विनोद डोलिया, सुदर्शन आनंद, डॉ. अवनीत वडैच, डॉ. संदीप तिवारी, राज तिवारी, सुरेश बंसल, उमेश गोयल, तरुण बंसल, ओंकार शर्मा, सतीश कौशिक, तेजेंद्र सिंह वालिया, अश्विनी वासन, नंदलाल सिंगला, वेद प्रकाश गर्ग, आशु बंसल, भूषण ठेकेदार, रॉयल लायंस क्लब, अशोक नागपाल, अनिल पटोली, रवि खिल्लन, मनोज गाबा, शुभि सडाना तथा तरुण चक्रपाणि ने मुख्य यजमान के रूप में आरती में भाग लेकर पूजा अर्चना की। नरेश शर्मा, सुरेश वर्मा, सागर कश्यप ने अपने भजनों से माहौल को भक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में संत आत्म विभोर पुरी व महंत सर्वेश्वरी गिरी की गरिमामय उपस्थिति रही। मंच संचालक जगदीश तनेजा अपनी ओजस्वी वाणी से श्रोताओं व वक्ताओं को जोडऩे की कड़ी में अहम भूमिका निभा रहे हैं। समिति के प्रधान विक्रम चक्रपाणि ने बताया कि धर्मनगरी पिहोवा वासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि इस पावन धरा पर भगवान शिव के दोनों पुत्रों स्वामी कार्तिकेय व भगवान गणेश के मंदिर स्थापित है। आग्रणी सेवादार हन्नु चक्रपाणि, अशोक गुप्ता, टीटू शर्मा, आशीष बंसल, बोबी मित्तल, गिन्नी चक्रपाणि ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और संतों से आशीर्वाद लिया। संत आत्मविभोर पुरी ने अपने संबोधन में कहा कि मन की व्यथा भुलाकर प्रभु की भक्ति करें। चिंतन, भजन और मनन करने से क्रोध, लोभ और मोह से मुक्ति मिलती है। पंडित संदीप शास्त्री ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।
मुख्य अतिथियों को सम्मानित करते संत आत्मविभोर पुरी व विक्रम चक्रपाणि।