दिव्या ज्योति जागृती संस्थान द्वारा 17 सितंबर से 21 सितंबर 2024 तक भव्य श्री राम कथा का किया जा रहा है आयोजन

फिरोजपुर 15 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 17 सितम्बर से 21 सितम्बर 2024 तक अग्रवाल धर्मशाला पदमपुर में भव्य श्री राम कथा का आयोजन होने जा रहा है।जानकारी देते हुए स्वामी चन्द्रशेखरानन्द जी ने बताया कि कथा पंडाल की तैयारी शुरू हो चुकी है।50 सेवादारों की टीम द्वारा घर घर जाकर सभी को कथा का निमंत्रण दिया गया है। स्वामी जी ने बताया कि श्री राम कथा वाचन के लिए श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सौम्या भारती जी पधार रहे हैं। कथा व्यास जी के साथ संस्थान की ओर से स्वामी जन और साध्वी बहनें भी पधार रहीं हैं जो सुमधुर भजनों का गायन करेंगी। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित साध्वी सोनिया भारती जी ने बताया कि कथा से एक दिन पहले 16 सितम्बर को सायं 4 बजे श्री खाटू श्याम मन्दिर, पदमपुर से मंगल कलश यात्रा निकाली जायेगी जिसमें सैकड़ों सौभाग्यवती महिलाएं हिस्सा लेंगी। कलश यात्रा श्री खाटू श्याम मन्दिर से प्रारम्भ होगी और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न होगी।स्वामी धीरानंद जी ने बताया कि श्री राम कथा का कार्यक्रम सभी नगर वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कथा आयोजन में शहर की सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं सहयोग कर रहीं हैं। सभी शहर वासियों में श्री राम कथा श्रवण करने के लिए अपार उत्साह दिख रहा है। कथा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की उचित व्यवस्था की गई है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵਲੋਂ ਕੰਪਿਊਟਰ ਕੋਰਸ ਪੂਰਾ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ

Mon Sep 16 , 2024
ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ-ਨਰਿੰਦਰ ਕਟਾਰੀਆ ਫਿਰੋਜਪੁਰ/ਮੱਖੂ,15 ਸਤੰਬਰ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਉੱਘੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਡਾ: ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਮੈਡਮ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਗਿੱਲ ਦੀ ਯੋਗ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਮੱਖੂ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਾਬਾ ਕਰਮ ਚੰਦ ਜੀ ਬਾਠਾਂ […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us