विश्व हिन्दू परिषद के मातृशक्ति /दुर्गा वाहिनी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एवं वीरांगना दुर्गावती का जन्म शताब्दी वर्ष मनाया

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विश्व हिंदू परिषद के मातृशक्ति/दुर्गा वाहिनी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर और वीरांगना दुर्गावती जी का जन्म शताब्दी वर्ष हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. पूर्णिमा अनिल जी, भूतपूर्व इंग्लिश HOD, बरेली कॉलेज बरेली, ने कहा कि नारी शक्ति के जागरण से भारत राष्ट्र अपने खोये हुए गौरव को पुनः प्राप्त कर सकता है। राजमाता अहिल्याबाई का प्रजाप्रिय शासन और वीरांगना दुर्गावती के शौर्य और पराक्रम की गौरव गाथाएं भारतीय नारी को कर्तव्य पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती हैं। उनका जीवन चरित्र संपूर्ण नारी शक्ति के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने बालिकाओं को दुर्गा वाहिनी से जुड़ने का आग्रह भी किया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में कार्यक्रम अध्यक्ष एडवोकेट नीतू गोस्वामी (नोटरी), विहिप महानगर पालक आदरणीय राजेश पाठक जी, रोली तोमर, प्रीति आर्य, मातृशक्ति की मोनिका लूथरा, सुनीता सिंह चौहान, उमा शर्मा, तरुण कपूर, चित्र गंगवार, आभा सक्सैना और अन्य गणमान्य माताएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन साधना सिंह चौहान, विभाग संयोजिका, मातृशक्ति ने किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नर सेवा- नारायण सेवा:दिनेश यादव

Tue Sep 17 , 2024
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस प्रभाग की पोस्ट सुभाष नगर द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में सेवा समर्पण कार्यक्रम का आयोजन आज रेलवे जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर के निकट किया गया जिसमें डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव ने कहा कि नर सेवा […]

You May Like

Breaking News

advertisement

call us