ज्योतिसर के ब्राह्मण समाज ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़़ा को समर्थन देने का लिया फैसला

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्षा डा. संतोष दहिया ने दिया अरोड़ा को समर्थन।
रसोई खर्च के लिए प्रत्येक महिला को दिए जाएंगें दो हजार रूपए प्रति माह।

कुरुक्षेत्र, 23 सितंबर : ज्योतिसर गांव में आयोजित विशाल ब्राह्मण सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को समर्थन देने का फैसला लिया। इस ब्राह्मण सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ा हुआ था और सम्मेलन में आए लोगों में भारी उत्साह देखने को था। महिलाएं भी काफी संख्या में इस सम्मेलन में शामिल हुई। ब्राह्मण समाज की ओर से अशोक अरोड़ा का ढोल ढमाकों के साथ स्वागत किया गया और अरोड़ा को समाज की ओर से पगडी बांधकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को जयनारायण शर्मा,नरेंद्र शर्मा निंदी, जलेश शर्मा, राम पाल शर्मा, अशोक शर्मा पहलवान ने भी संबोधित करते हुए अशोक अरोड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसी के साथ सर्वजातीय सर्वखाप महिला महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्षा डा. संतोष दहिया ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ अशोक अरोड़ा का समर्थन किया और कहा कि वे गांव गांव जाकर लोगों से अरोड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगी। इसी के साथ साथ पूर्व नगर पार्षद जोगिंद्र ने भी सपरिवार इनेलो छोडक़र कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने कहा कि ज्योतिसर गांव उनकी कर्मभूमि है। वे सारे हल्के को एक परिवार की तरह मानते हैं। ब्राह्मण समाज का समर्थन और आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मण समाज सहित हर वर्ग को अपमानित करने का काम किया। कांग्रेस हर वर्ग को सम्मान देती है। हरियाणा के हालात पर बोलते हुए उन्होने कहा कि जो प्रदेश कभी विकास दर और रोजगार देने में पहले स्थान पर था आज वह प्रदेश बेरोजगारी और अपराध में नंबर एक पर है। महंगाई बेकाबू हो चुकी है, महंगाई का सबसे ज्यादा असर गृहणियों पर पड़ता है। उनके लिए रसोई का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महिला को रसोई खर्च के लिए दो हजार रूपए प्रति माह दिया जाएगा और रसोई गैस का सिलेंडर 500 रूपए में देने की गारंटी कांग्रेस ने दी है ताकि महंगाई से राहत मिल सके। बुजुर्गेां, दिव्यांगों, विधवाओं की पैंशन दोगुनी कर 6000 रूपए प्रति माह की जाएगी। हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरियों के दो हजार पद खाली पडे हैं। कांग्रेस ने पहले वर्ष में एक लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी देने की गारंटी दी है। कर्मचारियों के लिए ऑल्ड पैंशन स्कीम लागू की जाएगी। उन्होने सम्मेलन में आए लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करके भारी बहुमत से कांग्रेस का विजयी बनाएं। ब्राह्मण सम्मेलन के आयोजन में पुष्पेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच बीरबल शर्मा, अक्षय शर्मा, प्रवेश शर्मा, नीतिश कुमार, गोपाल, विकास, रमन, राजकुमार, सतपाल भारद्वाज व युवाओं की प्रमुख भूमिका रही। अरोड़ा ने सेक्टर 3, 5, 7, 8, गांव इंदबडी, मिन्हास ऑटो मोबाईल, टीटू इलैक्ट्रिकल, जीके फैशन, सैक्टर 17, डेरा दिल्ली वाला, अमीन रोड, में चुनावी सभाओं को संबोधित करके कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
गांव ज्योतिसर में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement